कोरोना का खौफ : श्रीलंका ने पूरे देश में लगाया कर्फ्यू, संसदीय चुनाव भी स्थगित

Published : Mar 20, 2020, 05:10 PM IST
कोरोना का खौफ : श्रीलंका ने पूरे देश में लगाया कर्फ्यू, संसदीय चुनाव भी स्थगित

सार

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय ने कहा कि कर्फ्यू आज शाम छह बजे से लागू होने के बाद सोमवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। कोविड-19 संक्रमणों को रोकने के लिए काम कर रहे राष्ट्रीय केन्द्र के अनुसार देश में इससे अभी तक 66 लोग संक्रमित हैं।

कोलंबो. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए श्रीलंका ने शुक्रवार से लेकर सोमवार तक देशभर में कर्फ्यू लगा दिया है।

श्रीलंका में संसदीय चुनाव को भी किया गया स्थगित

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय ने इसकी घोषणा की। इस घातक वायरस से दुनियाभर में 10,000 लोगों की जान जा चुकी है। देश के चुनाव आयोग के 25 अप्रैल को होने वाले संसदीय चुनाव स्थगित करने की घोषणा के एक दिन बाद यह घोषणा की गई है। आयोग ने कहा है कि नई तारीख पर फैसला 25 मार्च के बाद किया जाएगा।

शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा कर्फ्यू 

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय ने कहा कि कर्फ्यू आज शाम छह बजे से लागू होने के बाद सोमवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। कोविड-19 संक्रमणों को रोकने के लिए काम कर रहे राष्ट्रीय केन्द्र के अनुसार देश में इससे अभी तक 66 लोग संक्रमित हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Iran-Israel War: इजराइल ने ईरान के 2 बड़े एयरपोर्ट्स पर किया अटैक, बुशेहर न्यूक्लियर प्लांट को लेकर बढ़ी टेंशन
ईरान-इजराइल जंग की सबसे डरावनी तस्वीर, रुला देंगी युद्ध की ये 7 PHOTOS