PoK में चीन बना रहा बांध, 50 गांव समेत डूब जाएंगी बौद्ध धर्म की धरोहरें

Published : May 19, 2020, 08:55 PM IST
PoK में चीन बना रहा बांध, 50 गांव समेत डूब जाएंगी बौद्ध धर्म की धरोहरें

सार

चीन भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के गिलगित बाल्टिस्तान में दिआमेर-ब्हाशा बांध बना रहा है। इस बांध के बनने से इस क्षेत्र में पर्वतों पर उकेरी गईं बौद्ध धर्म की धरोहरें भी डूब जाएंगी। भारत के विरोध के अलावा इस क्षेत्र में रहने वाले लोग भी इस बांध का विरोध कर रहे हैं। 

श्रीनगर. चीन भारत के विरोध के बावजूद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के गिलगित बाल्टिस्तान में दिआमेर-ब्हाशा बांध बना रहा है। इस बांध के बनने से इस क्षेत्र में पर्वतों पर उकेरी गईं बौद्ध धर्म की धरोहरें भी डूब जाएंगी। भारत के विरोध के अलावा इस क्षेत्र में रहने वाले लोग भी इस बांध का विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोग इन कलाकृतियों का संरक्षण करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां पर्यटन क्षेत्र की काफी संभावनाएं हैं। 

13 मई को पाकिस्तान सरकार ने चीन की एक कंपनी के साथ बांध के निर्माण के लिए 442 बिलियन रुपए की डील साइन की। इसके बाद से इस मुद्दे को लेकर विवाद छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि इस बांध के निर्माण से यहां के 50 गांव डूब जाएंगे।  

मुस्लिम कर रहे योजना का विरोध

कई स्थानीय मुस्लिम भी सोशल मीडिया पर बांध निर्माण का विरोध कर रहे हैं। ये लोग बांध से समृद्ध विरासत के नष्ट होने की संभावनाओं से दुखी हैं। इनमें से एक ने लिखा,  जल्द ही बांध बनने के साथ ही इंडिक इतिहास की संपत्ति भी पानी में डूब जाएगी।

 इसी क्षेत्र में रहने वाले अरब अली बैग लिखते हैं कि पर्वतों पर उकेरी गईं आकृतियां गिलगित बाल्टिस्तान के लगभग सभी क्षेत्रों में मौजूद हैं। खासकर दिआमेर, हुंजा और नागर में। इनके जरिए सिंधु और श्योक संभताओं को महसूस किया जा सकता है। 
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IRAN WAR: 20 दिन की जंग में कहां कितने लोग मरे, सबसे ज्यादा लाशों के ढेर इन 2 देशों में
IRAN के हमलों से भड़का मुस्लिम वर्ल्ड, 12 इस्लामिक देशों ने चेतावनी देते हुए क्या कहा?