अमेरिका को भूखा मारने की चीनी साजिश नाकाम, Toxic Fungus के साथ वैज्ञानिक गिरफ्तार, जानें क्या है यह

Published : Jun 04, 2025, 03:41 PM ISTUpdated : Jun 04, 2025, 04:30 PM IST
Yunqing Jian

सार

अमेरिका में दो चीनी नागरिकों को खतरनाक कृषि रोगाणु फ्यूजेरियम ग्रैमिनीरम की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस फंगस से फसलों में विनाशकारी रोग लगता है और यह इंसानों व जानवरों के लिए भी खतरनाक है। क्या यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है?

Toxic Fungus: अमेरिका को भूखा मारने की चीनी साजिश नाकाम हो गई है। US में दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इनपर अमेरिका में अत्यधिक खतरनाक कृषि रोगाणु की तस्करी करने का आरोप है। 33 साल की यून्किंग जियान और 34 साल के जुनयोंग लियू चीनी नागरिक हैं। इन्हें खतरनाक फंगस तस्करी कर अमेरिका लाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों अवैध रूप से फ्यूजेरियम ग्रैमिनीरम (Fusarium graminearum) नाम के फंगस की तस्करी की। इस फंगस के चलते फसल में हेड ब्लाइट नामक विनाशकारी रोग लगता है। यह बीमारी गेहूं, जौ, मक्का और चावल को प्रभावित करती है।

यह रोगाणु दुनियाभर में अरबों डॉलर की फसल खराब करने के लिए जिम्मेदार है। यह माइकोटॉक्सिन पैदा करता है, जिससे इंसान और पालतू जानवर दोनों को नुकसान पहुंचता है। मिशिगन के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी जेरोम एफ. गोरगन जूनियर ने कहा, "यह मामला एक कवक से संबंधित है। यह ग्लोबल फूड सिक्योरिटी और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।"

फंगस अमेरिका लाने के लिए चीनी सरकार ने दिए पैसे

यह फंगस मिशिगन यूनिवर्सिटी में रिसर्च के लिए डेट्रॉयट मेट्रोपोलिटन एयरपोर्ट के माध्यम से तस्करी कर अमेरिका लाया गया था। जियान मिशिगन यूनिवर्सिटी के एक लैब में काम करती है। जियान को इसके लिए चीनी सरकार से पैसे मिले थे। उसने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के प्रति वफादारी व्यक्त की थी।

जियान का बॉयफ्रेंड लियू एक चीनी यूनिवर्सिटी में काम करता है। वह इसी तरह के रोगजनक अनुसंधान पर काम करता है। शुरू में उसने इस मामले में शामिल होने से इनकार किया, लेकिन बाद में फंगस को अमेरिका में लाने की बात स्वीकार की। FBI प्रमुख काश पटेल ने कहा, "इस फंगस से विनाशकारी फसल रोग होता है। इससे दुनिया भर में अरबों डॉलर का नुकसान होता है। यह इंसानों और पशुओं दोनों के लिए खतरा पैदा करता है।"

क्या है फ्यूजेरियम ग्रैमिनीरम?

फ्यूजेरियम ग्रैमिनेरम को आमतौर पर गिब्बरेला जी के नाम से जाना जाता है। यह अत्यधिक विनाशकारी पौधा रोगजनक है। यह गेहूं, जौ, मक्का और चावल जैसी अनाज फसलों में फ्यूजेरियम हेड ब्लाइट (FHB) का कारण बनता है। यह न केवल फसल की पैदावार को नष्ट करता है। बल्कि अनाज को हानिकारक माइकोटॉक्सिन से भी दूषित कर देता है। ऐसा अनाज खाने से उल्टी होती है। लिवर खराब होता है। रोगों से लड़ने की ताकत घट जाती है। इसके साथ ही इंसानों और पशुओं में प्रजनन संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं।

क्या हथियार की तरह हो सकता है फ्यूजेरियम ग्रैमिनीरम का इस्तेमाल?

विशेषज्ञों के अनुसार फ्यूजेरियम ग्रैमिनियरम का इस्तेमाल जैविक हथियार की तरह किया जा सकता है। यह किसी देश में फैला दिया जाए तो उसके कृषि क्षेत्र को काफी नुकसान हो सकता है। अनाज नष्ट होने से उस देश के लोगों के सामने भोजन संकट पैदा हो जाएगा। इससे आर्थिक तबाही मच सकती है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?