ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग पर पाया गया काफी हद तक काबू, बर्बाद इलाकों को राहत

Published : Jan 13, 2020, 01:39 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग पर पाया गया काफी हद तक काबू, बर्बाद इलाकों को राहत

सार

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने के काम में जुटे दमकल कर्मियों ने बताया कि सोमवार को उस पर काफी हद तक काबू पाया गया

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग को नियंत्रित करने के काम में जुटे दमकल कर्मियों ने बताया कि सोमवार को उस पर काफी हद तक काबू पाया गया। यहां बारिश होने की संभावना है, जिससे उम्मीद की जा सकती है कि जंगल की आग से बरबाद हुए ग्रामीण इलाकों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।

दमकलकर्मियों का कहना है कि न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्य के जंगलों में लगी आग पर बहुत हद तक काबू पाया जा चुका है। यहां पिछले करीब तीन महीने से आग लगी है। न्यू साउथ वेल्स ग्रामीण दमकल सेवा के कमिश्नर शेन फिट्जसिमोंस ने सोमवार को इस क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि कुछ हिस्से अब भी जल रहे हैं लेकिन आग बुझाने के प्रयास सार्थक होते दिख रहे हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dubai Blast News: बिग बॉस 16 फेम मान्या सिंह दुबई में फंसीं, होटल के पास ‘धमाके’ से दहशत, Video
Iran-Saudi Tension: सऊदी पर लगातार बम बरसा रहा ईरान, साथ देने के बजाय क्यों कन्नी काट रहा पाकिस्तान?