दुनिया में कोरोनाः 12 लाख लोग संक्रमित,64 हजार से अधिक मौतें, ब्रिटेन में 1 दिन में 708 की गई जान

दुनिया के 195 से अधिक देश कोरोना से प्रभावित हैं। जहां 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं तो वहीं मरने वालों का आंकड़ा 64 हजार के पहुंच गया है। अमेरिका में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 311,357 हो गई है। जबकि 8452 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 26 हजार 168 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 11 हजार 947 हो गई है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 5, 2020 3:54 AM IST

नई दिल्ली. दुनिया भर में कोरोना वायरस का आतंक जारी है। इसके साथ ही मौतों का दौर भी जारी है। दुनिया के 195 से अधिक देश कोरोना से प्रभावित हैं। जहां 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं तो वहीं मरने वालों का आंकड़ा 64 हजार के पहुंच गया है। कोरोना से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित है। यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 लाख 11 हजार 357 हो गई है। जबकि अब तक 8452 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं, स्पेन में भी कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। जहां वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 26 हजार 168 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 11 हजार 947 हो गई है। कोरोना वायरस के कहर से दो-दो हाथ कर रहे इटली का भी बुरा हाल यहां अब तक 1 लाख 24 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं तो 15 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 

जानिए दुनिया में किन देशों का क्या हाल ?
 
अमेरिका 

Latest Videos

अमेरिका में शनिवार रात 12 बजे तक मौतों का आंकड़ा 8 हजार 157 हो गया। कुल संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख से भी ज्यादा हो गया है। शनिवार को 12 हजार 653 नए मामले सामने आए। इसी दौरान 647 संक्रमितों की मौत भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में जनवरी की शुरुआत से मार्च के आखिर तक करीब 4 लाख 30 हजार यात्री चीन से अमेरिका आए। तब तक निमोनिया जैसे लक्षण कुछ यात्रियों में सामने आने लगे थे। पिछले दो महीने में 40 हजार पैसेंजर्स चीन से सीधे अमेरिका आए। 

जिसके बाद सरकार ने यात्रा पर प्रतिबंध लागू किए। हालांकि इस दौरान भी चीन से अमेरिकी या वो यात्री यहां आए जिन्हें प्रतिबंधों से अलग रखा गया था। ऐसी कुल 279 फ्लाइट्स अमेरिका पहुंचीं। पिछले हफ्ते तक यह सिलसिला जारी था। एक आंकड़े के मुताबिक, अमेरिका आने वाले कम से कम 25 फीसदी यात्रियों में उस वक्त कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं थे।

ब्रिटेन

ब्रिटेन में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां लगातार चौथे दिन मौतों का आंकड़ा बढ़ा है। शुक्रवार से शनिवार के बीच 708 लोगों ने दम तोड़ दिया है। यह ब्रिटेन में एक दिन में होने वाली सबसे ज्यादा मौतें हैं। अब तक 4,313 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा करीब 42 हजार हो चुका है। चीन ने ब्रिटेन को 300 वेंटिलेटर्स भेजे हैं। इनका इस्तेमाल ब्रिटेन के नेशनल हेल्थ सर्विस करेगी। केंद्रीय मंत्री माइकल गोव ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

लंदन के मेयर सादिक खान ने शनिवार को लंदन के लोगों को चेतावनी दी। कहा, “हमने लंदन में सार्वजनिक स्थान बंद नहीं किए हैं। लेकिन, लोगों को घर में रहने के आदेश का पालन करना होगा। नियमों का पालन न होने पर सुविधाएं खत्म भी की जा सकती हैं। अगर आप घर से बाहर जाकर लोगों से मिलने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसा न करें। कोई आपसे मिलने आ रहा है तो उसे मना कर दें।” सादिक के इस बयान से पहले ब्रिटिश सरकार ने भी लोगों से कहा था- अगर आप धूप का आनंद लेने जा रहे हैं तो फिर सोचिए। आपको कुछ और भी मिल सकता है (कोरोनावायरस)। 

स्पेन 

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेझ ने शनिवार रात ऐलान किया कि 14 मार्च से लगाया गया लॉकडाउन 26 अप्रैल तक जारी रहेगा। जरूरत हुई तो इसे और भी बढ़ाया जा सकता है। लॉकडाउन को स्पेन सरकार ने ‘स्टेट अलार्म’ नाम दिया है। स्पेन में कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 947 है जबकि 1 लाख 26 हजार 168 लोग कोरोना पॉजिटिव है। हालांकि राहत भरी खबर है कि 34 हजार 219 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। 

इटली

इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कम नहीं हो रहा है। यहां अब तक 1 लाख 24 हजार 632 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 15 हजार 362 लोग लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के बाद इ़टली में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने शुरू हुए थे। जिसके बाद इटली में यह हालात उत्पन्न हुए हैं। 

फ्रांस 

मुश्किलों से जूझ रहे फ्रांस के लिए शनिवार को एक और परेशानी वाली खबर आई। डिफेंस मिनिस्टर फ्लोरेंस पार्ली के मुताबिक, 600 सैनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फ्लोरेंस ने कहा, “हमारे लिए यह खबर ज्यादा बड़े खतरे का संकेत है। हमारे 600 सैनिक संक्रमित पाए गए हैं। फ्रांस में 89,953 लोग संक्रमित है तो 7560 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 15,438  लोग ठीक हो चुके हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE : 45th FIDE Chess Olympiad चैंपियनों से ख़ास बातचीत
थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!