दुनिया में कोरोनाः 204 देशों में 74 हजार की गई जान, जापान के टोक्यो-ओसाका समेत 7 प्रांतों में इमरजेंसी

कोरोना के संक्रमण से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 74 हजार 697 हो गई है। जबकि संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13 लाख 46 हजार 566 हो गई है। फ्रांस में कोरोना से बीते 24 घंटे में 833 लोगों ने दम तोड़ा। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ गई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 7, 2020 3:03 AM IST / Updated: Apr 07 2020, 02:31 PM IST

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण से दुनिया के 204 देश प्रभावित है। वायरस के संक्रमण से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 74 हजार 697 हो गई है। जबकि संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13 लाख 46 हजार 566 हो गई है। हालांकि राहत भी है कि अब तक 2 लाख 78 हजार 695 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं, पाकिस्तान ने इस्लामिक मिशनरी आंदोलन, तब्लीगी जमात द्वारा आयोजित सभा में शामिल होने वाले 20 हजार लोगों को लाहौर में क्वारैंटाइन किया गया है। पाकिस्तान में अब तक तीन हजार 918 केस सामने आ चुके हैं, जबकि 55 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, जापान के प्रधानमंत्री शिंंजो आबे ने देश में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। शिंजो आबे ने कहा,  टोक्यो-ओसाका और 5 अन्य प्रांतों में इमरजेंसी लगाई गई है। जैसे ही लोगोंं की जान का खतरा खत्म हो जाएगा, इमरजेंसी हटा ली जाएगी।

अमेरिका, फ्रांस में भी कोरोना से स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहां मौत का दौर जारी है। फ्रांस में कोरोना से बीते 24 घंटे में 833 लोगों ने दम तोड़ा। यह देश में एक दिन में मृतकों की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, इटली और स्पेन के बाद अब अमेरिका में इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार चला गया। 

Latest Videos

ब्रिटिश पीएम की हालत खराब, ICU में भर्ती 

कोरोना से पीड़ित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ गई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय 10-डाउनिंग स्ट्रीट से जारी रिलीज में कहा गया, “प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में ले जाया गया।” वे रविवार रात को अस्पताल में भर्ती हुए थे। उस समय उनके कार्यालय ने उनके अस्पताल जाने को एहतियातन चैकअप बताया था। जॉनसन 27 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद वो क्वारैंटाइन थे।

अमेरिका में अब तक 10 हजार लोगों की मौत 

दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका भी कोरोना के आगे घुटने टेक दिया है। अमेरिका में कोराना के संक्रमण से 10 हजार 871 लोगों की मौत हो गई है। जबकि संक्रमण के शिकार मरीजों की संख्या 3 लाख 67 हजार हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा की खेप मांगी थी। लेकिन सप्लाई शुरू न होने के बाद ट्रंप ने भारत को करारा जवाब देने की धमकी दी है। 

फ्रांस में 98 हजार से अधिक संक्रमित 

फ्रांस में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 98 हजार 10 हो गई है। जबकि 8 हजार 900 से ज्यादा लोगों की जान गई है। फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 833 लोगों ने दम तोड़ा है। इन सब के बीच फ्रांस के वित्त मंत्रीब्रूनो ले मायर ने कहा, 'अर्थव्यवस्था पर भी इसका बेहद बुरा असर पड़ा है। देश दूसरे विश्व युद्ध के बाद आर्थिक मंदी के सबसे खराब दौर की तरफ बढ़ रहा है। वित्त मंत्री ब्रूनो ले मायर ने सीनेट की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि विश्व युद्ध के बाद 2009 के वित्तीय संकट के दौरान देश की अर्थव्यवस्था का नुकसान पहुंचा था। 

इटली में संक्रमण के मामलों में आई कमी

चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस ने इटली में भयंकर तबाही मचाई है। जिसका नतीजा है कि इटली में अब तक 16 हजार 523 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 1 लाख 32 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। जानकारी के मुताबिक 22 हजार से अधिक लोग इस संक्रमण को मात देकर ठीक भी हो चुके है। इन सब के इतर इटली के लिए अब राहत भरी खबर सामने आई है। इटली में संक्रमण के मामलों में कमी आई है। 6 अप्रैल को 3599 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जबकि 5 अप्रैल को 4316 मामले सामने आए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 636 लोगों की जान गई है। 

स्पेन में बिगड़ते जा रहें हालात 

इटली के बाद कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा स्पेन प्रभावित है। स्पेन में संक्रमित मरीजों के मौत का आंकड़ा 13 हजार 341 तक पहुंच गया है। जबकि संक्रमण के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। यहां अब तक 1 लाख 36 हजार 675 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि स्पेन के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। स्पेन में पिछले 24 घंटे में 5 हजार केस सामने आए हैं। जबकि 694 लोगों की जान गई है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

IQ Test: 4 मजेदार सवाल, जानिए कितने स्मार्ट हैं आप #Shorts
OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
Bengaluru Mahalaxmi केस का क्या है ओडिशा कनेक्शन? नए एंगल ने पलट दी थ्योरी
कपड़े फाड़े-बाल खींचे और...आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ थाने में बर्बरता
मुलाकात के बाद मोदी के फैन हो गए शतरंज के धुरंधर, PM से मिली खास TIPS