हॉस्पिटल से ह्वाइट हाउस पहुंचे कोरोना संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, मास्क को किया मुंह से दूर

Published : Oct 06, 2020, 07:42 AM ISTUpdated : Oct 06, 2020, 10:29 AM IST
हॉस्पिटल से ह्वाइट हाउस पहुंचे कोरोना संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, मास्क को किया मुंह से दूर

सार

कोरोना वायरस का शिकार हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ट्रंप का व्हाइट हाउस में इलाज चल रहा था। उन्हें अस्पताल से सेना के एक हेलीकॉप्टर में व्हाइट हाउस तक लाया गया। व्हाइट हाउस पहुंचते ही ट्रंप ने अपना मास्क हटा दिया।

वॉशिंगटन. कोरोना वायरस का शिकार हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ट्रंप का व्हाइट हाउस में इलाज चल रहा था। उन्हें अस्पताल से सेना के एक हेलीकॉप्टर में व्हाइट हाउस तक लाया गया। व्हाइट हाउस पहुंचते ही ट्रंप ने अपना मास्क हटा दिया। मास्क उतार कर राष्ट्रपति ट्रंप ने ये संदेश देने की कोशिश की है कि वे पूरी तरह से ठीक हो गए जबकि उनके इलाज में जुटे डाक्टरों ने कहा है कि अभी वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं। 

राष्ट्रपति ट्रंप की मेडिकल टीम ने कहा कि हालांकि वह अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हैं, लेकिन घर जा सकते हैं। उनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य है और व्हाइट हाउस में उन्हें रेमडेसिविर का पांचवां डोज दिया जाएगा। अब ट्रंप का व्हाइट हाउस में इलाज जारी रहेगा। बता दें कि एक दिन पहले ही ट्रंप कुछ देर के लिए गाड़ी से बाहर निकले थे और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया था।

दो बार गिरा था ऑक्सीजन लेवल

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया था कि वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में तीन रातें गुजारने के बाद ट्रंप छुट्टी के लिए इंतजार कर रहे थे। डॉक्टरों ने सोमवार को कहा था कि हाल के दिनों में अचानक दो बार उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया और उन्हें ऐसा ऐस्ट्रॉयड दिया गया जिसे बहुत ही बीमार व्यक्ति को ही दिये जाने की संभावना रहती है।

छुट्टी से पहले ट्रंप ने ट्वीट कर कहा- मुझे आज शाम साढ़े 6 बजे वॉल्टर रीड अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। कोविड -19 से डरिए मत। अपनी जिंदगी पर इसे हावी में होने दीजिए। हमने ट्रंप प्रशासन में इस वायरस के खिलाफ कुछ जबरदस्त दवाएं और जानकारियां हासिल की हैं। मैं 20 साल पहले से भी ज्यादा अच्छा महसूस कर रहा हूं। 
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

तालिबान-पाकिस्तान युद्ध: क्यों भड़का मुस्लिम वर्ल्ड, जानें ईरान-तुर्की से सऊदी अरब तक कौन क्या बोला
PAK-AFG WAR: क्या अफगानिस्तान ने इस्लामाबाद पर दागे ड्रोन, पाकिस्तान के किन शहरों पर अटैक का दावा