न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर 28 अप्रैल तक रोक लगाई, कोरोना के चलते उठाया कदम

Published : Apr 08, 2021, 10:51 AM IST
न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर 28 अप्रैल तक रोक लगाई, कोरोना के चलते उठाया कदम

सार

भारत में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 1.26 लाख मामले सामने आए हैं। भारत में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए न्यूजीलैंड की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 11 अप्रैल से भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक रहेगा। 

ऑकलैंड. भारत में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 1.26 लाख मामले सामने आए हैं। भारत में तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए न्यूजीलैंड की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 11 अप्रैल से भारत से न्यूजीलैंड जाने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक रहेगा। 

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया है। यात्रियों की एंट्री पर यह बैन 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक जारी रहेगा। इतना ही नहीं 11 अप्रैल के बाद न्यूजीलैंड के नागरिकों की भी एंट्री पर बैन रहेगा।

भारत में क्या है कोरोना की स्थिति
भारत में पिछले 24 घंटे में 1,26,789  नए केस सामने आए हैं। वहीं,  59,258 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 685 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। देश में अब तक 1,29,28,574 केस आ चुके हैं। वहीं, 1,18,51,393 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी भी 9,10,319 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि 1,66,862 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 9,01,98,673 लोगों की वैक्सीन दी जा चुकी है। 

दुनिया में कितने लोग आए कोरोना की चपेट में
दुनियाभर में कोरोना के 13.3 करोड़ मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 29 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10.7 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। 2.2 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Strait of Hormuz में जंग जैसे हालात! अमेरिका की नाकाबंदी पर ईरान की बड़ी धमकी, कहा...
Imran Khan Health: जेल से आया संदेश और रुक गए प्रदर्शन, इमरान खान ने क्यों लिया यू-टर्न