दुनिया में कोरोनाः अब तक 1.66 लाख लोगों की जान गई, 24 लाख संक्रमित; अकेले अमेरिका में 25% मौतें

Published : Apr 20, 2020, 09:26 AM ISTUpdated : Apr 20, 2020, 08:13 PM IST
दुनिया में कोरोनाः अब तक 1.66 लाख लोगों की जान गई, 24 लाख संक्रमित; अकेले अमेरिका में 25% मौतें

सार

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 लाख 65 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 24 लाख 7 हजार 340 लोग संक्रमित हुए हैं। अमेरिका में संक्रमित मरीजों की संख्या 7 लाख 64 हजार 265 हो गई है। जबकि अब तक 40 हजार लोगों की मौत हो चुकी है।`

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनिया के 210 में अब तक 1 लाख 65 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 24 लाख 7 हजार 340 लोग संक्रमित हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक 6 लाख 25 हजार 128 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कहर से अमेरिका का सबसे बुरा हाल है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 7 लाख 64 हजार 265 हो गई है। जबकि अब तक 40 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, स्पेन में 20 हजार से अधिक तो इटली में  23 हजार से अधिक लोगों जान जा चुकी है। 

रविवार को 6,463 लोगों की मौत: डब्ल्यूएचओ 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रविवार को घोषणा की कि दुनियाभर में 24 घंटे में 81 हजार 153 मामलों की पुष्टि हुई है। साथ ही 6,463 लोग मारे गए हैं। शनिवार की तुलना में रविवार को कम केस मिले। पिछले दिनों के मुकाबले चार हजार कम केस और 247 कम मौतें दर्ज की गई। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, यूरोप में 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं यहां मौतों का आंकड़ा भी एक लाख से ज्यादा हो गया है। 

न्यूयॉर्क में 24 घंटे में 507 मौतें

अमेरिका में अब तक संक्रमण के सात लाख 64 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। उधर, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि यहां 24 घंटे में 507 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले यहां 778 जान गई थी। राज्य में अब तक 18 हजार 298 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या कम हो रही है। अगर डेटा ऐसा ही रहा और संक्रमण के मामलों में कमी आती रही तो कहा जा सकता है कि स्थिति पहले से बेहतर हो रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार को टेक्सास और वर्मोंट जैसे राज्यों में कुछ बिजनेस खोले जा सकते हैं। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता रहेगा।

न्यूयॉर्क के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूजर्सी है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 4202, मिशिगन में 2391 और मैसाचुसेट्स में 1706 लोगों की मौत हो चुकी है। केवल न्यूयॉर्क में दो लाख 47 हजार 215 लोग संक्रमित हैं।

फ्रांस में तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा 

फ्रांस में कोरोना का कहर जारी है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या  1 लाख 52 हजार 894 है। जबकि अब तक 19 हजार 718 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के यहां पिछले 24 घंटे में 1101 मरीज सामने आए हैं। जबकि इससे पहले यहां एक दिन में 38 सौ से अधिक मरीज सामने आए थे। वहीं, पिछले 24 घंटे में 395 लोगों की मौत हुई है। जबकि इससे पहले 642 लोगों ने दम तोड़ दिया था। 

स्पेन में 1 लाख 98 हजार संक्रमित 

कोरोना संक्रमण से प्रभावित टॉप 5 देशों में स्पेन दूसरे नंबर पर है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 98 हजार हो गई है। जबकि अब तक 20 हजार 453 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4258 नए केस सामने आए हैं। जबकि  410 लोगों ने दम तोड़ दिया है। 

इटली में मौत का आंकड़ा 23 हजार के पार 

कोरोना के संक्रमण से भयंकर तबाही के मुहाने पर खड़े इटली में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 78 हजार हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 23 हजार के पार पहुंच गई है। यहां पिछले 24 घंटे में 3047 नए केस सामने आए हैं। जबकि एक दिन में 433 लोगों की मौत हुई है। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tehran Attack: अमेरिका-इजराइल हमले में ईरानी रक्षामंत्री और कमांडर की मौत की खबर
तेहरान पर हमले की 10 EXCLUSIVE PHOTOS: जमीन से आसमान तक धुआं-धुआं