दुनिया में कोरोनाः अब तक 29.95 लाख केस, ब्रिटेन और ईरान में दी जा सकती है ढील, US में अब तक 55 हजार मौतें

दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 29 लाख 95 हजाार के पार हो गई है। जबकि अब तक 2 लाख 7 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित 8 लाख 78 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1331 लोगों ने दम तोड़ा है। पिछले दिन के मुकाबले रविवार को कम मौतें हुईं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 27, 2020 6:01 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या 29 लाख 95 हजाार के पार हो गई है। जबकि अब तक 2 लाख 7 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित 8 लाख 78 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1331 लोगों ने दम तोड़ा है। पिछले दिन के मुकाबले रविवार को कम मौतें हुईं। एक दिन पहले यहां 2494 जान गई थी। यहां अब तक 55 हजार 415 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 87 हजार 322 संक्रमित हैं।

अमेरिका में मौत का आंकड़ा 55 हजार के पार, हटेंगी पाबंदियां

Latest Videos

अमेरिका में कई राज्यों जैसे मिनिसोटा, कोलोराडो, मिसिसिपी, मोंटाना और टेनेसी से पाबंदियां खत्म होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को न्यूयॉर्क पुलिस के दो अफसरों की मौत हो गई। अब तक न्यूयॉर्क के कुल 37 पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं। न्यूयॉर्क में रविवार को अप्रैल में पहली बार 400 से कम मौतें हुईं। राज्य में अब तक 22 हजार 275 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो लाख 93 हजार 991 संक्रमित हैं। जबकि पूरे अमेरिका में संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 87 हजार 33 लोग संक्रमित हैं। वहीं, अब तक 55 हजार 415 लोगों की मौत हो चुकी है। 

ब्रिटेन में दी जा सकती है ढील, काम पर लौटें पीएम 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सात मई से पहले लॉकडाउन में ढील दे सकते हैं। ब्रिटेन में 7 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना से उबरने के बाद सोमवार से अपने काम पर वापस लौट आए हैं। देश में अब तक 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 52 हजार 840 संक्रमित हैं। 

ईरान में जहां संक्रमण कम वहां खोले जाएंगे मस्जिद 

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को कहा कि देश के जिन इलाकों में संक्रमण के मामले कम हुए हैं, वहां मस्जिदें खोलने पर विचार किया जा रहा है। यहां लॉकडाउन पाबंदियों में धीरे-धीरे छूट दिया जाएगा। राष्ट्रपति की वेबसाइट के मुताबिक, देश को संक्रमितों और मृतकों की संख्या के आधार पर येलो, रेड और व्हाइट क्षेत्रों में बांटा जाएगा। इसके हिसाब से ही पाबंदियां लगाई जाएंगी। सवास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को यहां 60 लोगों ने दम तोड़ा है। देश में मरने वालों की संख्या 5710 हो गई है, जबकि 90 हजार सं ज्यादा संक्रमित हैं।

स्पेन में 24 घंटे में 288 की मौत

स्पेन में 24 घंटे में 288 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले यहां 378 ने दम तोड़ा था। देश में मौतों की संख्या अब कम हो रही है। यहां अब तक 23 हजार 190 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं, दो लाख 26 हजार संक्रमित हैं। यहां लॉकडाउन के बीच रविवार को पहली बार बच्चों को घर से बाहर निकलने की अनुमति मिली।

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले
कहीं आपके घी में तो नहीं है जानवरों की चर्बी, ऐसे करें चेक । Adulteration in Ghee