दुनिया में कोरोनाः अब तक 29 लाख केस, 2 लाख मौतें; रूस में 80 हजार मरीज, स्पेन में 6 हफ्ते बाद मिली राहत

दुनिया के 210 में 29 लाख 38 हजार 294 पॉजिटिव मरीज हैं। जबकि 2 लाख 3 हजार 796 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इस संक्रमण के शिकार 8 लाख 36 हजार 811 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ब्रिटेन अब दुनिया का पांचवा देश बन गया है जहां 20 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 26, 2020 4:22 AM IST / Updated: Apr 26 2020, 05:46 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। दुनिया के 210 में 29 लाख 38 हजार 294 पॉजिटिव मरीज हैं। जबकि 2 लाख 3 हजार 796 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि इस संक्रमण के शिकार 8 लाख 41 हजार 646 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 2494 लोगों की जान जा चुकी है। देश में मौतों का कुल आंकड़ा 54 हजार 265 हो गया है। वहीं यहां नौ लाख 60 हजार 896 संक्रमित हैं।

स्पेन में 6 हफ्ते बाद मिली राहत

कोरोना के कहर से दो-दो हाथ कर रहे स्पेन में लॉकडाउन के छह हफ्ते बाद पहली बार बच्चों को बाहर जाने की अनुमति मिली है। यहां 14 साल के बच्चे 1 घंटे तक किसी व्यस्क की देखरेख में खेल सकते हैं।

उधर, रूस की ऑफिशियल क्राइसिस रिस्पॉन्स सेंटर ने रविवार को कहा कि यहां 24 घंटे में 6361 मामले मिले हैं और 66 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण का कुल आंकड़ा 80 हजार 949 हो गया है, जबकि 747 लोगों की जान जा चुकी है।

अमेरिका में 24 घंटे में 2494 मौतें 

अमेरिका दुनिया का पहला देश है जो कोरोना के संक्रमण से बुरी तरह से प्रभावित है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 60 हजार 896 हो गई है। जबकि अब तक 54 हजार 265 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 2494 लोगों ने दम तोड़ा है। कोरोना से सबसे ज्यादा न्यूयॉर्क प्रभावित है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 88 हजार 313 है। जबकि यहां 21 हजार 908 लोगों की मौत हो चुकी है। 

फ्रांस में 22 हजार लोगों की गई जान 

फ्रांस भी कोरोना से बुरी तरह से प्रभावित है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 61 हजार 488 तक पहुंच गई है। जबकि अब तक 22 हजार 614 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 1660 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि 369 लोगों ने दम तोड़ा है।

ब्रिटेन पांचवा देश, जहां 20 हजार से अधिक मौतें 

ब्रिटेन अब दुनिया का पांचवा देश बन गया है जहां 20 हजार से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 48 हजार 377 तक पहुंच गई है। वहीं, कोरोना से संक्रमित रहे पीएम बोरिस जॉनसन अब ठीक हो चुके हैं। बताया जा रहा कि सोमवार से फिर वो काम पर लौटेंगे। 

सऊदी अरब में रविवार को कर्फ्यू में ढील

सऊदी अरब में रविवार को कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। कुछ व्यवसायिक संस्थानों को खोला जाएगा। रमजान के महीने में कुछ रीटेल स्टोर खुले रहेंगे। हालांकि, मक्का में कर्फ्यू लगा रहेगा। देश में अब तक 136 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 हजार 299 संक्रमित हैं।

कनाडा में 45 हजार तक पहुंचा संकर्मण का आंकड़ा 

कनाडा में 24 घंटे में 100 लोगों की मौत हुई है। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45 हजार 300 हो गई है। सरकार ने शनिवार को जारी किए आंकड़ों में बताया कि कनाडा में अब तक 2465 मौत हो गई है। ओंटारियो (800) और क्यूबेक (1440) सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। शनिवार को कनाडा के न्यू ब्रंसविक प्रांत ने बताया कि वे प्रतिबंधों को धीरे-धीरे हटाना शुरू कर रहा है, जिसके बाद यह पहला प्रांत है जो फिर से खुलेगा। 

Share this article
click me!