मौलवी का दावा: अल्लाह ने भेजा है कोरोना, दुनिया में बढ़ती अश्लीलता से हैं नाराज

Published : Apr 26, 2020, 03:55 AM IST
मौलवी का दावा: अल्लाह ने भेजा है कोरोना, दुनिया में बढ़ती अश्लीलता से हैं नाराज

सार

मौलाना तारिक जमील ने कहा कि दुनिया में अश्लीलता और नग्नता बढ़ गई है। बेटियों के कपड़े छोटे होते जा रहे हैं। यही कारण है कि अल्लाह अब नाराज हो गए हैं।

इस्लामाबाद. कोरोना वायरस से इस वक्त दुनिया परेशान है। वहीं पाकिस्तान के एक प्रमुख मौलवी ने राष्‍ट्रीय टेलिविजन पर दावा किया है कि कोरोना अल्लाह के द्वारा दिया गया श्राप है। अल्लाह ने दुनिया में बढ़ रही नग्नता से नाराज होकर यह महामारी भेजी है। 

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

मौलाना तारिक जमील ने कहा कि दुनिया में अश्लीलता और नग्नता बढ़ गई है। बेटियों के कपड़े छोटे होते जा रहे हैं। यही कारण है कि अल्लाह अब नाराज हो गए हैं। मौलाना के इस बयान के बाद अब सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अब मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि मौलाना का यह बयान महिलाओं को अपमानित करने वाला हैं। 

मौलाना की हो रही है चौतरफा निंदा 

बयान के बाद मौलाना की चौतरफा निंदा की जा रही है। पाकिस्‍तान के कानून एवं न्याय मामले पर संसदीय सचिव बैरिस्टर मलीखा बुखारी ने ट्वीट कर कहा कि महामारी के फैलने को किसी भी सूरत में महिलाओं की नैतिकता और आबरू से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

यह बयान गंदा और बेतुका है-  मानवाधिकार मंत्री 

वहीं मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी ने कहा कि हम इस तरह के बेतुके बयानों के जरिए महिलाओं को निशाना बनाने को सहन नहीं करेंगे। यह गंदा और बेतुका बयान है जिसमें महामारी के लिए महिलाओं के छोटे कपड़ों को जिम्‍मेदार ठहराया जा रहा है। वहीं पाकिस्‍तान के मानवाधिकार आयोग ने भी कहा है कि मौलाना जमील का बयान अस्‍वीकार्य है। 
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ALERT: बांग्लादेश में खसरे से 250+ मौतें, WHO ने भारत के लिए जारी किया रेड फ्लैग वार्निंग!
UAE Exit OPEC+: होर्मुज़ संकट के बीच तेल बाजार में भूचाल, क्या शुरू होगी Oil Price War?