कोड़े मारने की सजा खत्‍म कर रहा ये देश; अब दोषियों को दिया जाएगा ये सबक

सऊदी अरब ने एक एतिहासिक फैसला किया है। यहां कोड़े मारने की सजा को खत्म किया जा रहा है। समाचार एजेंसी रायटर्स ने देश की सुप्रीम कोर्ट के दस्तावेजों के हवाले से यह जानकारी दी। सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने अपराध करने पर कोड़े मारने की सजा को खत्म करने का आदेश दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 25, 2020 8:40 AM IST / Updated: Apr 25 2020, 03:29 PM IST

रियाद. सऊदी अरब ने एक एतिहासिक फैसला किया है। यहां कोड़े मारने की सजा को खत्म किया जा रहा है। समाचार एजेंसी रायटर्स ने देश की सुप्रीम कोर्ट के दस्तावेजों के हवाले से यह जानकारी दी। 

रायटर्स के मुताबिक, सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने अपराध करने पर कोड़े मारने की सजा को खत्म करने का आदेश दिया है। अब इसकी जगह जेल की सजा और जुर्माना लगाने पर विचार किया जा रहा है।  

अपराध करने पर मिलती है कोड़े मारने की सजा
सऊदी अरब परंपरावादी देश माना जाता है। यहां सजा के तौर पर कोड़े मारे जाते हैं। लेकिन अब इस सजा को बदलने का ऐतिहासिक फैसला किया गया है। इससे पहले भी यहां पहले भी ऐसे बदलाव किए गए हैं।
 
मानवाधिकारों में सुधार की दिशा में उठाया कदम
सुप्रीम कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, यहां कोड़े मारने की सजा को खत्म करने का फैसला सउदी अरब के किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने मानवाधिकार सुधारों की दिशा में आदेश पर लिया गया। वहीं, इस फैसले को लेकर प्रशासन द्वारा कहा गया है कि यह मानवाधिकार सुधारों में विस्तार है। 

पहले भी किए गए कई बदलाव
इससे पहले सऊदी अरब में महिलाओं से संबंधित कई नियमों में बदलाव किया गया। यहां महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए। इसके अलावा यहां महिलाओं को मैच देखने और साइकिल रेस में भाग लेने जैसी छूटें भी दी गई हैं। हालांकि, यहां महिलाओं को बैंक अकाउंट खोलने, तलाक या शादी करने का फैसला लेने जैसे अधिकार नहीं हैं।

Share this article
click me!