मलेशिया के पूर्व नेता नजीब के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप, मामले में सुनवाई शुरु

Published : Nov 18, 2019, 05:32 PM IST
मलेशिया के पूर्व नेता नजीब के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप, मामले में सुनवाई शुरु

सार

नजीब 1एमडीबी भ्रष्टाचार को लेकर पांच आपराधिक मामलों में आपराधिक विश्वासघात, भ्रष्टाचार, सत्ता का दुरुपयोग के 42 आरोपों का सामना कर रहे है। मामला निवेश कोष 1एमडीबी से 2009-2014 के बीच करोड़ों डॉलर के हेराफेरी की जांच से जुड़ा है।

कुआलालंपुर: मलेशिया के पूर्व नेता नजीब रज्जाक के खिलाफ भ्रष्टाचार के तीसरे मामले में सोमवार को सुनवाई शुरू हुई। नजीब (66) 1एमडीबी कोष से हेरफेर से संबंधित भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे है। इस घोटाले के कारण उन्हें पिछले वर्ष चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। अभियोजकों ने कहा कि नजीब ने दीवानी और आपराधिक मुकदमे से बचने के लिए 1एमडीबी निवेश कोष के एक सरकारी ऑडिट के साथ छेड़छाड़ की।

पांच आपराधिक मामलों में आरोपी हैं नजीब 

अभियोजक गोपाल श्री राम ने कहा कि नजीब 1एमडीबी में काफी प्रभाव रखते थे और 2015 के मध्य में पहली बार इस घोटाले के सामने आने पर उन्होंने इसे छुपाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि उनकी टीम यह बताएगी कि नजीब ने संसद में लोक लेखा समिति के सामने 1एमडीबी पर महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट को पेश किए जाने से पहले उसमें से सूचना को बदलने या हटाने के लिए अपने पद का कैसे दुरुपयोग किया था। भ्रष्टाचार के पहले मामले में अदालत ने नजीब को अपना पक्ष रखने के आदेश दिए थे। इस आदेश के कुछ दिन बाद सोमवार को यह सुनवाई शुरू हुई।

नजीब 1एमडीबी भ्रष्टाचार को लेकर पांच आपराधिक मामलों में आपराधिक विश्वासघात, भ्रष्टाचार, सत्ता का दुरुपयोग के 42 आरोपों का सामना कर रहे है।

मामला निवेश कोष 1एमडीबी से 2009-2014 के बीच करोड़ों डॉलर के हेराफेरी की जांच से जुड़ा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM मोदी-ओमान CEPA समझौता: ओमान के कारोबारी क्यों हैं बेताब? कौन-कौन से सेक्टर होंगे फायदेमंद?
Great Honor Nishan Of Ethiopia: PM मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान-बने पहले ग्लोबल लीडर