'एयरपोर्ट' गेम पर पहली बार मिला था कपल, अब प्लेन में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर रचाई शादी

Published : Nov 22, 2019, 01:50 PM ISTUpdated : Nov 22, 2019, 02:49 PM IST
'एयरपोर्ट' गेम पर पहली बार मिला था कपल, अब प्लेन में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर रचाई शादी

सार

एक कपल ने सपनों की तरह हकीकत में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर शादी रचाई। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वेल्लियंट और न्यूजीलैंड की केथी वेल्लियंट ने प्लेन में शादी की।

ऑकलैंड. एक कपल ने सपनों की तरह हकीकत में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर शादी रचाई। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वेल्लियंट और न्यूजीलैंड की कैथी वेल्लियंट ने प्लेन में शादी की। कपल ने कहा कि हमने कर दिखाया। दरअसल, कपल सिडनी से ऑकलैंड जाने वाली कमर्शियल फ्लाइट जेट स्टार में शादी के बंधन में बंधे। शादी उस वक्त हुई जब दोनों अपने-अपने देशों से आधी दूरी पर थे।  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैथी और डेविड ऑनलाइन गेम में पहली बार मिले थे। इस गेम का नाम एयरपोर्ट सिटी था। दोनों 2013 में पहली बार सिडनी एयरपोर्ट पर मिले थे। 

"

ऐसे आए करीब
कैथी ने कहा, विमानों को लेकर हमारा प्यार हमें साथ लेकर आया। हम लोगों ने करीब 1 साल चैट किया। इसके बाद जन्मदिन पर मैंने उसे कॉल करने की हिम्मत दिखाई। हमारी तभी से बात होने लगी।

फेसबुक पर शादी के लिए मांगी अनुमति
कपल चाहता था कि उनकी शादी में विमानों के प्रति, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के लिए और एक दूसरे के लिए प्यार दिख सके। कैथी ने बताया कि तभी हमें जेटस्टार वेडिंग का विचार आया। इसके बाद कपल ने फेसबुक पेज पर फ्लाइट में शादी कराने के लिए अनुमति मांगी। 

कैथी ने कहा, भाग्यवस एयरलाइन इसके लिए तैयार हो गया। विमान को 34 हजार फीट की ऊंचाई पर तास्मान समुद्र के ऊपर ले जाया गया। ऑस्ट्रेलिया जेटस्टार ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी शेयर किया। एयरलाइन का कहना है कि शायद दुनिया में पहली बार किसी कपल ने तास्मान समुद्र के ऊपर 34000 फीट पर शादी की हो। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिजनेस समिट से लेकर मैत्री पर्व तक-PM मोदी की ओमान यात्रा क्यों है खास? मस्कट में दिखा मिनी इंडिया
आसिम मुनीर पर डबल संकट, आगे कुआं पीछे खाई-अब क्या करेगा पाकिस्तान?