चिडो से फ्रांस के मायोटे में हजारों लोगों की मौत, 200km/h की रफ्तार से चली हवा

Published : Dec 16, 2024, 07:53 AM ISTUpdated : Dec 16, 2024, 07:55 AM IST
Cyclone Chido

सार

मोजाम्बिक में आए चक्रवात चिडो ने मायोट में भारी तबाही मचाई है। सैकड़ों, शायद हज़ारों लोग मारे गए हैं। 200 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाओं ने घरों और इमारतों को तबाह कर दिया।

वर्ल्ड डेस्क। मोजाम्बिक में रविवार तड़के आए चक्रवात चिडो (Cyclone Chido) के चलते तूफानी हवाएं और भारी बारिश हुई है। इसने हिंद महासागर में फ्रांस के क्षेत्र मायोटे में मौत का तांडव मचा दिया। मौसम सेवाओं ने बताया कि चक्रवात रात भर में मोजाम्बिक चैनल को पार करते हुए उत्तरी शहर पेम्बा से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण पहुंचा। इससे यह और भी तीव्र हो गया।

स्थानीय मीडिया चैनल Mayotte La 1ere से फ्रांसीसी अधिकारी फ्रैंकोइस-जेवियर बियुविले ने कहा कि मायोट में चक्रवात के कारण कई सौ लोग, शायद हजारों लोग मारे गए होंगे। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि निश्चित रूप से यह संख्या सैकड़ों में होगी। शायद हम एक हजार या यहां तक ​​कि कई हजार तक पहुंच जाएंगे।"

 

 

200 किलोमीटर प्रति घंटे थी चक्रवात चिडो के हवा की रफ्तार

फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि तूफान के चलते मारे गए लोगों की सही संख्या अभी पता नहीं चली है। चक्रवात चिडो ने रात भर मायोट पर कहर ढाया। इस दौरान हवा की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। इसने बहुत से घरों, सरकारी इमारतों और एक अस्पताल को नुकसान पहुंचाया। यह इस द्वीप पर 90 साल में आया सबसे शक्तिशाली तूफान था। चक्रवात के चलते बहुत से इलाकों में बाढ़ आ गया। लोगों को भोजन और पानी नहीं मिल रहा है।

फ्रांस के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने पहले कहा था कि मृतकों की संख्या के लिहाज से यह मामला जटिल होने जा रहा है। मायोत के अधिकतर लोग मुस्लिम हैं। यहां मृतकों को 24 घंटे के भीतर दफना दिया जाता है।

पेरिस से लगभग 8,000 किलोमीटर दूर है मायोट

बता दें कि मायोट फ्रांस की राजधानी पेरिस से लगभग 8,000 किलोमीटर दूर है। मायोट फ्रांस के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी गरीब है। यह दशकों से गिरोह हिंसा और सामाजिक अशांति से जूझ रहा है। यहां इस साल की शुरुआत में पानी की कमी के कारण तनाव बढ़ गया था।

यह भी पढ़ें- ईरान: बिना हिजाब महिला सिंगर ने किया वर्चुअल कॉन्सर्ट, हुआ ये खौफनाक अंजाम

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

इंटरनेशनल फोरम पर गजब बेइज्जती करवा बैठे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री, देखें VIDEO
ट्रंप का कोर-फाइव प्लान: भारत को सुपरक्लब में शामिल करने की तैयारी-सच क्या है?