ईरानी गायिका परस्तू अहमदी को यूट्यूब पर बिना हिजाब के वर्चुअल कॉन्सर्ट करने पर गिरफ्तार किया गया है. उनके बैंड के दो अन्य संगीतकारों को भी गिरफ्तार किया गया है. कॉन्सर्ट का वीडियो 1.6 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया.

तेहरान। ईरान की गायिका परस्तू अहमदी (Parastoo Ahmady) को यूट्यूब पर बिना हिजाब के वर्चुअल कॉन्सर्ट करने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 साल की अहमदी को शनिवार को माजंदरान की राजधानी सारी सिटी में गिरफ्तार किया गया। वहां कहां और किस हाल में है इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अहमदी के कॉन्सर्ट के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया था। कॉन्सर्ट में अहमदी बिना हिजाब के एक लंबी काली स्लीवलेस और कॉलरलेस ड्रेस में दिखीं थीं। उनके साथ चार पुरुष संगीतकार भी थे। अहमदी ने बुधवार को यूट्यूब पर कॉन्सर्ट का वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, "मैं परस्तू हूं। एक लड़की जो उन लोगों के लिए गाना चाहती है जिन्हें मैं प्यार करती हूं। यह एक ऐसा अधिकार है जिसे मैं अनदेखा नहीं कर सकती। उस भूमि के लिए गाना जिसे मैं जुनून से प्यार करती हूं।"

Scroll to load tweet…

अहमदी के कॉन्सर्ट के वीडियो को 1.6 मिलियन से अधिक व्यूज मिले। वकील मिलाद पनाहीपुर ने बताया कि अहमदी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में पता नहीं है। यह भी नहीं बताया गया है कि उन्हें कहां हिरासत में रखा गया है। हम कानूनी अधिकारियों के जरिए उनका पता लगा रहे हैं। अहमदी के बैंड के दो अन्य संगीतकार सोहेल फगीह नासिरी और एहसान बेराघदार को भी शनिवार को तेहरान में गिरफ्तार किया गया।

ईरान में महिलाओं के गाने पर हैं कई तरह की पाबंदी

बता दें कि ईरान में 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद महिलाओं के खिलाफ कई कानून लाए गए हैं। यहां बिना हिजाब के महिलाओं के घर से निकलने या पराये मर्द के सामने आने पर पाबंदी है। पहले महिलाओं को गाने से पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। बाद में उन्हें महिला-पुरुष दर्शकों के सामने अकेले गाने या डांस करने से प्रतिबंधित कर दिया गया। महिला गायकों को केवल पुरुष दर्शकों के लिए कोरस के एक भाग के रूप में प्रदर्शन करने की अनुमति है। सिर्फ महिला दर्शकों के होने पर महिला हॉल में गा सकती है।

ईरान में महसा अमिनी की मौत के बाद 2022 में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुआ था। हिजाब नहीं पहनने के कारण ईरान की नैतिकता पुलिस ने महसा को गिरफ्तार किया था। हिरासत में उनकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- सीरिया से जान बचाकर लौटे भारतीयों की दास्तां: खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल