हॉस्पिटल में भर्ती दाऊद इब्राहिम के मौत की खबर, पाकिस्तान में इंटरनेट बंद, खाने में दिया गया था जहर

Published : Dec 18, 2023, 09:48 AM ISTUpdated : Dec 18, 2023, 12:57 PM IST
Dawood Ibrahim

सार

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) की मौत की खबरें आ रही हैं। उसे कराची के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पाकिस्तान में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।  

कराची। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के मौत की खबरें आ रहीं हैं। दाऊद इब्राहिम को पहले खाने में जहर दिए जाने की रिपोर्ट आई। इसके बाद पाकिस्तान में इंटरनेट बंद कर दिया गया। उसे पाकिस्तान के कराची के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब ऐसी रिपोर्ट्स आ रहीं हैं कि दाऊद की जान नहीं बचाई जा सकी। उसकी स्थिति गंभीर थी। दाऊद को जिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया उसकी सुरक्षा बेहद कड़ी की गई थी।

दाऊद इब्राहिम को दो दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार हॉस्पिटल के जिस फ्लोर पर दाऊद को भर्ती किया गया वहां वह सिर्फ अकेला मरीज था। दाऊद की सुरक्षा के लिए पूरे फ्लोर को खाली करा दिया गया। वहां भर्ती मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। हॉस्पिटल के बड़े अधिकारियों, दाऊद का इलाज कर रहे डॉक्टर, मेडिकल टीम और दाऊद के करीबी परिजनों को ही हॉस्पिटल के उस फ्लोर पर जाने की अनुमति थी।

रिश्तेदारों से जानकारी ले रही मुंबई पुलिस

पुलिस पुलिस दाऊद के बारे में उसके रिश्तेदारों से जानकारी ले रही है। पुलिस उसके रिश्तेदारों अलीशाह पारकर और साजिद वागले से अधिक जानकारी पाने की कोशिश कर रही है। जनवरी में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे ने एनआईए को बताया था कि दाऊद दूसरी बार शादी करने के बाद कराची में रहता है।

यह भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देकर मारने की कोशिश ! D-कंपनी में हड़कंप

1993 के मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड था दाऊद

दाऊद 1993 के मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड था। वह भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी था। दाऊद लंबे वक्त से पाकिस्तान में रह रहा था। भारतीय अधिकारियों के अनुसार उसका घर कराची के पॉश इलाके क्लिफ्टन में था। पाकिस्तान लगातार उसे शरण देने से इनकार करता रहा है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, बुरा फंसा तेज गेंदबाज!
मुंह में गिरी पत्ती थूकने पर 86 साल के बुजुर्ग पर 30000 का जुर्माना, पढ़ें इस देश की अजीब कहानी