Year Ender 2023: इजरायल पर हमास के हमले से लेकर तुर्की भूकंप तक, इस साल हुईं ये बड़ी घटनाएं

Published : Dec 17, 2023, 07:17 AM ISTUpdated : Dec 17, 2023, 07:39 AM IST
Israel Hamas War

सार

इजरायल पर हमास के हमले से लेकर तुर्की-सीरिया भूकंप तक साल 2023 में कई बड़ी घटनाएं हुईं। इसी साल भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बना। 

नई दिल्ली। साल 2023 खत्म होने को है। इस साल दुनिया में कई बड़ी घटनाएं हुईं। चीन को पीछे छोड़कर भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बना। वहीं, इजरायल पर हमला कर हमास ने दुनिया को चौंका दिया। आगे पढ़ें दुनिया में 2023 में हुईं 10 बड़ी घटनाओं के बारे में...

तुर्की-सीरिया भूकंप: फरवरी में तुर्की और सीरिया में विनाशकारी भूकंप आए। 7.8 तीव्रता की भूकंप के पहले झटके के बाद कई और तेज झटके आए। इसके चलते तुर्की में 59 हजार और सीरिया में 8 हजार लोगों की मौत हुई।

इजरायल पर हमास का हमला: सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर अब तक का सबसे भीषण हमला कर दुनिया को चौंका दिया। इस हमले में इजरायल में 1200 लोगों की मौत हुई। हमास ने करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया। जवाब में इजरायल ने जंग का ऐलान किया। इजरायल द्वारा गाजा पर किए गए हमले में 18000 से अधिक लोग मारे गए हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बना भारत: 2023 में भारत चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया में सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया। भारत की अनुमानित आबादी 1.43 बिलयन है। अनुमानों के अनुसार भारत आने वाले दशकों तक सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रह सकता है।

चक्रवात फ्रेडी: 2023 में इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला उष्णकटिबंधीय चक्रवात फ्रेडी आया। इसके चलते मलावी, मोजाम्बिक और दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में 1,400 से अधिक लोगों की मौतें हुईं।

भारत ने की G20 की मेजबानी: भारत ने 9-10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। इस सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो और ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक सहित विभिन्न सरकारों के 43 प्रमुखों ने भाग लिया।

COP-28 शिखर सम्मेलन: दुबई में 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक जलवायु परिवर्तन पर COP-28 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस साल वैश्विक तापमान ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। यह रिकॉर्ड किए गया सबसे गर्म वर्ष था। COP-28 में दुनिया भर के नेता जुटे और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर चर्चा की।

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 18 जून 2023 को खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्याकांड को लेकर भारत पर आरोप लगाए, जिसके चलते दोनों देशों के रिश्ते खराब हो गए।

अमेरिका के ऊपर उड़े चीनी गुब्बारे: 28 जनवरी से 4 फरवरी 2023 तक अमेरिका के आसमान में चीनी गुब्बारे उड़ते देखे गए। इन गुब्बारों की मदद से चीन द्वारा जासूसी कराए जाने का शक था। अमेरिका ने लड़ाकू विमान भेजकर गुब्बारों को मार गिराया। इस घटना से चीन और अमेरिका के संबंधों में तनाव आ गए थे।

ट्विटर बदलकर हुआ एक्स: अरबपति कारोबारी एलोन मस्क ने पिछले साल ट्विटर खरीदा था। इस साल उन्होंने इसका नाम बदलकर "X" कर दिया। ट्विटर का लोगो भी बदला गया।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: चंद्रयान-3 से G-20 तक, जनवरी से दिसंबर 2023 जानें क्यों याद रखा जाएगा साल

अफगानिस्तान भूकंप: अफगानिस्तान में अक्टूबर में भीषण भूकंप आया। इसके चलते चार हजार से अधिक लोगों की मौत हुई। 9 हजार से अधिक लोग घायल हो गए। 13 हजार से अधिक घर तबाह हो गए।

यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: G20 से लेकर G-7 शिखर सम्मेलन तक, ग्लोबल फोरम पर दिखा भारत का असर

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप, बुरा फंसा तेज गेंदबाज!
मुंह में गिरी पत्ती थूकने पर 86 साल के बुजुर्ग पर 30000 का जुर्माना, पढ़ें इस देश की अजीब कहानी