राष्ट्रपति की पत्नी का 'हैंडबैग' जिसकी वजह से दक्षिण कोरिया में लगा मार्शल लॉ

Published : Dec 06, 2024, 04:38 PM ISTUpdated : Dec 06, 2024, 07:21 PM IST
South Korea Martial Law

सार

दक्षिण कोरिया में डायर हैंडबैग विवाद ने तूल पकड़ा। राष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार का आरोप, महाभियोग की चर्चाओं के बीच मार्शल लॉ लागू। फर्स्ट लेडी को गिफ्ट में मिले बैग की कीमत लगभग ₹1,90,000।

Dior Luxury handbag row: दक्षिण कोरिया में बड़ा राजनैतिक तूफान उठा है। राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने अपना करियर बचाने और विरोधियों को किनारे लगाने के लिए मार्शल लॉ लागू कर दिया है। दरअसल, एक लग्जरी हैंडबैग ने पूरे देश को अस्थिर कर दिया है। भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद महाभियोग की चर्चाओं के बीच दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने विवादित तरीके से इमरजेंसी मार्शल लॉ लगाया है।

क्या है पूरा मामला?

दक्षिण कोरिया में राजनैतिक विवाद उस समय छिड़ गया जब डायर कंपनी का एक लग्जरी हैंडबैग यहां की फर्स्ट लेडी किम कीन ही को दिया गया था। हालांकि, यह घटना 2022 में हुई थी लेकिन यह नवंबर 2023 में सुर्खियों में आई। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीति गरमा गई। दक्षिण कोरिया में विपक्षी दलों का दावा है कि लग्जरी बैग रिश्वत के रूप में दिया गया था और उन्होंने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। हालांकि, प्रेसिडेंट यूं और फर्स्ट लेडी दोनों ने सभी आरोपों से इनकार किया था। दावा किया कि यह उपहार उन्हें बदनाम करने के लिए एक चाल का हिस्सा था।

पास्टर ने शूट किया था वीडियो

यह कहानी उस वक्त शुरू हुई जब विपक्ष के कांटेक्ट वाले पास्टर चोई जे-यंग ने एक वीडियो शूट किया। इस वीडियो में राष्ट्रपति की पत्नी, 3 मिलियन वॉन ($2,250 या उस समय लगभग 1,90,000 रुपये) में डायर बैग की खरीदती हुई दिखायी दे रही हैं। चोई, राष्ट्रपति के खिलाफ पहले से आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने अपनी घड़ी पर छिपे कैमरे से वीडियो शूट किया था। वीडियो में, वह किम द्वारा संचालित एक प्लानिंग फ़र्म के दफ़्तर में जाते हुए दिखते हैं। यहां राष्ट्रपति की पत्नी को एक शॉपिंग बैग देते हैं। यह डायर बैग था। वीडियो में किम यह कहती हैं कि आप ये क्यों लाते रहते हैं? इस तरह की महंगी चीज़ कभी मत खरीदो।

एक साल बाद रिलीज किया वीडियो

2022 में शूट किया गया वीडियो, करीब एक साल बाद 2023 में लेफ्ट की ओर झुकाव वाली पॉलिटिकल साइट पर अपलोड की गई। यह वेबसाइट प्रेसिडेंट यूं की नीतियों का विरोधी रही है।

अभियोजकों ने इसी साल की थी राष्ट्रपति की पत्नी से पूछताछ

राष्ट्रपति की पत्नी किम किम कीन ही से इस साल जुलाई में ही अभियोजकों ने 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ भी की थी। उनके वकील ने बताया कि दक्षिण कोरियाई प्रथम महिला ने अभियोजकों का इमानदारी से जवाब देते हुए सच बताया। एजेंसी ने बताया कि उनको जांच में राष्ट्रपति की पत्नी को मिले लग्जरी बैग गिफ्ट के बदले किसी प्रकार का सरकारी फेवर किए जाने का कोई सबूत नहीं मिला। लेकिन क्लीनचिट मिलने के बाद भी विपक्ष घूसखोरी का आरोप लगाता रहा।

राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में था विपक्ष

राष्ट्रपति के खिलाफ विपक्ष की एकजुटता और महाभियोग की तैयारियों के बाद अपना करियर बचाने के लिए यूं सुक येओल ने दक्षिण कोरिया में इमरजेंसी मार्शल लॉ लागू करने का ऐलान कर दिया। उन्होंने विपक्ष पर कई बड़े आरोप भी लगाए।

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश में 'बॉयकॉट इंडिया' की आग, BNP नेताओं ने जलाई भारतीय साड़ियां

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Sydney Attack: बोंडी शूटिंग के 'हीरो' को यहूदी अरबपति ने दिया 91 लाख का इनाम
ऑस्ट्रेलिया के जिस बीच पर आतंकियों ने कहर बरपाया, एक्सपर्ट ने बताई उस जगह की कहानी