500 से ज्यादा महिलाओं के स्कर्ट के वीडियो किए शूट , पुलिस के चढ़ा हत्थे

Published : Apr 24, 2023, 02:43 PM ISTUpdated : Apr 24, 2023, 02:45 PM IST

फ्लोरिडा में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि वह महिलाओं के स्कर्ट का वीडियो बनाता था। पुलिस ने उसके मोबाइस से इस तरह के वीडियो बरामद किए हैं। 

PREV
17

फ्लोरिडा में डिज्नी वर्ल्ड के हॉलीवुड स्टूडियो में काम कर चुके एक कर्मचारी पर महिला के स्कर्ट का वीडिया बनाने का आरोप लगा है। पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 6 साल में 500 से ज्यादा महिला ग्राहकों की स्कर्ट का वीडियो शूट किया था।

27

वह स्टार वार गिफ्ट शॉप पर काम करता था। मामला उस समय सामने आया जब आरोपी को एक शख्स ने 18 साल की एक लड़की की स्कर्ट का वीडियो शूट करते हुए देखा। इसके बाद घटना की जानकारी थीम पार्क के सुरक्षा अधिकारियों को दी गई।

37

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार 26 वर्षीय जॉर्ज डियाज वेगा ने स्वीकार किया कि वह अतीत में भी वीडियो शूट करता था। पुलिस ने बताया कि उसके सेल फोन से इल तरह के कई वीडियो भी बरामद किए गए हैं।

47

वेगा को 31 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। फिलहाल ऑरेंज काउंटी शेरिफ ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

57

वहीं, वॉल्ट डिज्नी ने कहा है कि आरोपी अब उनके साथ काम नहीं करता। कंपनी या जांचकर्ताओं ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि क्या वे उन महिलाओं की का पता लगाने की कोशिश करेंगे, जिनके वीडियो आरोपी के फोन से बरामद किए गए हैं।

67

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब कंपनी में संभावित छंटनी की खबरें सामने आ रही हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, वॉल्ट डिजनी कंपनी इस सप्ताह लगभग 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है।

77

इससे टीवी, फिल्मों, थीम पार्क और कॉर्पोरेट थीम में नौकरियां प्रभावित होंगी।

कंपनी के सीईओ बॉब इगर ने इससे पहले 7,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाल दिया था।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories