शपथ लेने से पहले मेलानिया को चूम न सके डोनाल्ड ट्रम्प, टोपी बनी विलेन, वीडियो

Published : Jan 21, 2025, 07:03 AM IST
Donald Trump wife Melania air kiss

सार

डोनाल्ड ट्रम्प ने शपथ ग्रहण से पहले मेलानिया को एयर-किस देने की कोशिश की, लेकिन उनकी टोपी आड़े आ गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है।

Donald Trump sworn in: डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने से पहले उन्होंने अपनी पत्नी मेलानिया को Air-Kiss किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

शपथ लेने के लिए जेडी वेंस के बगल में खड़े होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के पास गए। उन्हें आता देख मेलानिया उनकी ओर झुकी। उन्होंने अपने गाल ट्रम्प की ओर किए। ट्रम्प पत्नी को चूमने के लिए उनकी ओर झुके। इसी दौरान एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। मेलानिया बड़ी टोपी पहने हुईं थीं। यह ट्रम्प के माथे से लग गई। इसके चलते ट्रम्प पूरी तरह से निशाना चूक गए। उन्हें हवा में ही चुंबन लेना पड़ा।

 

 

वायरल हुआ डोनाल्ड ट्रंप के एयर-किस का वीडियो

डोनाल्ड ट्रंप के एयर-किस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसपर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, "मुझे अभी-अभी एहसास हुआ कि मेलानिया ने वह चौड़ी किनारी वाली टोपी क्यों पहनी। इसने ट्रम्प के लिए चुंबन लेने का प्रयास करना असंभव बना दिया.... स्मार्ट महिला..."। दूसरे यूजर ने लिखा, "ट्रम्प ने मेलानिया को चूमने की कोशिश की, लेकिन उनकी टोपी का किनारा बीच में आ गया। यह अजीब था।"

यह भी पढ़ें- अमेरिका के 47वें POTUS ट्रंप की 2nd इनिंग: इतिहास, लीगेसी...Top 10 प्वाइंट्स

यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया के बीच अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली है। इससे पहले नवंबर में फ्लोरिडा में ट्रम्प ने अपना विजय भाषण देने के बाद मेलानिया की तरफ कदम बढ़ाया था, लेकिन उनकी पत्नी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। जब ट्रम्प ने उन्हें गले लगाया और हल्के से उनके गाल पर चुम्बन दिया तो मेलानिया ने मुस्कुराते हुए उनकी कोहनी को छुआ।

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने हैं डोनाल्ड ट्रम्प

बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। ठंड के कारण 40 साल में पहली बार समारोह को बंद हॉल में आयोजित किया गया। ट्रम्प ने पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की बाइबिल हाथ में लेकर शपथ ली।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह
तालिबान की क्रूर सज़ा: 80,000 की भीड़ के सामने 13 साल के लड़के ने दी सजा-ए-मौत, लेकिन क्यों?