अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 1.21 लाख डॉलर का जुर्माना, नहीं चलेगा क्रिमिनल केस

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कोर्ट ने 1.21 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि ट्रंप के खिलाफ क्रिमिनल केस नहीं चलेगा। उनके खिलाफ 34 आरोप लगाए गए हैं।

 

Dheerendra Gopal | Published : Apr 4, 2023 1:15 PM IST / Updated: Apr 05 2023, 06:39 AM IST

Donald Trump News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को मैनहट्टन कोर्ट में पेश हुए। सरेंडर के बाद पुलिस ने उनको अरेस्ट कर फिंगर प्रिंट लिया, इसके बाद उनको कोर्ट के सामने पेश किया गया। 

ट्रंप के खिलाफ 34 आरोप लगाए गए थे। कोर्ट ने उनपर 1.21 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि ट्रंप के खिलाफ क्रिमिनल केस नहीं चलेगा। यूएस में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी राष्ट्रपति या पूर्व राष्ट्रपति पर क्रिमिनल आरोप लगे। ट्रंप पर पोर्नस्टार स्टॉर्मी डेनियल्ड को उनके संबंध छुपाने के एवज में 1.30 लाख डॉलर हशमनी देने का आरोप है। 

अमेरिका में सुरक्षा व्यवस्था किया चाकचौबंद, समर्थक सड़कों पर

डोनाल्ड ट्रंप की गिरफ्तारी को देखते हुए अमेरिका में हलचल मचा हुआ है। ट्रंप टॉवर से लेकर मैनहट्टन कोर्ट तक 35 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। भारतीय समयानुसार मंगलवार रात 11.15 बजे उनको कोर्ट में पेश किया गया। यहां सरेंडर करने के बाद उनको फिंगर प्रिंट के लिए ले जाया गया। इसके बाद ट्रंप को कोर्ट में पेश किया गया। ट्रंप ने पूरी कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित होकर की जा रही कार्रवाई बताया है।

क्या है पोर्नस्टार केस?

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर न्यूयॉर्क शहर में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 2016 के चुनाव अभियान के दौरान कथित तौर पर गुप्त रूप से पैसे देने के मामले में अभियोग चल रहा है। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पैसे देकर चुप कराने का मामला 2006 का है। उस समय ट्रंप राष्ट्रपति नहीं बने थे बल्कि रियल एस्टेट बिजनेस से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि ट्रंप की डेनियल्स से मुलाकात एक गोल्फ टूर्नामेंट में हुई थी। लेकिन जब डोनाल्ड ट्रंप 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे तो उनके द्वारा डेनियल्स से रिश्ता छुपाने के लिए हशमनी दी गई। पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के वकील ने इस बात को स्वीकार किया था कि उसने ट्रम्प की तरफ से पोर्न स्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर (करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए) दिए थे। यह खुलासा सबसे पहले 2018 में एक अमेरिकी अखबार ने किया था। इसी आधार पर ट्रंप पर क्रिमिनल केस चलाने का फैसला किया गया।

यह भी पढ़े:

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक और आरोप: भारत में मिले अधिकतर गिफ्ट्स की जानकारी छुपाई, पोर्नस्टार मामले में मुश्किलों में है रिपब्लिकन लीडर

Read more Articles on
Share this article
click me!