डूम्सडे क्लॉक अलर्ट, किस बड़े संकट की दहलीज पर खड़ी दुनिया, कहां से आएगी आफत

Published : Feb 24, 2024, 11:55 AM IST
doomsday clock

सार

डूम्स डे क्लॉक विश्व की आने वाली त्रासदियों की ओर इशारा करती है। अब डूम्सडे क्लॉक ने 2024 में फिर चेतावनी जारी कर दी है। ऐसे में दुनिया पर फिर कोई संकट आने की स्थिति बन सकती है।

वर्ल्ड न्यूज। क्या धरती पर फिर कोई बड़ा संकट आने वाला है? क्या विश्व को फिर किसी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है? इस बारे में फिलहाल कुछ निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है लेकिन डूम्सडे क्लॉक ने विश्व में बड़े संकट की ओर इशारा किया है।

क्या है डूम्सडे क्लॉक
डूम्सडे क्लॉक एक प्रतीकात्मक घड़ी होती है। इस घड़ी की चाल के मुताबिक वैज्ञानिक अपनी रिसर्च को ध्यान में रखते हुए चेतावनी जारी करते हैं। इस क्लॉक की सुइयों के जरिए ये दिखाने का कोशिश की जाती है कि विश्व किसी बड़े संभावित संकट के कितना करीब है। इस घड़ी का संचालन बुलेटिन ऑफ एटोमिक साइंटिस्ट संस्थान के साइंटिस्ट करते हैं।

पढ़ें धीरे-धीरे बढ़ रही हिमालय पर्वत की ऊंचाई, क्षेत्र में भूकंप का भी खतरा, ये है कारण

घड़ी में 12 बजना बड़े संकट की चेतावनी
डूम्सडे क्लॉक में 12 बजने के स्थिति हमेशी धरती पर किसी बड़े संकट की ओर इशारा करती है। इस संस्थान से जुड़े 15 साइंटिस्ट नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हैं। ये सभी मिलकर तय करते हैं कि घड़ी की सुई को कहां रखना है।

12 बजने में 90 सेकेंड दूर है घड़ी का कांटा
2024 में वैज्ञैनिकों ने रात 12 बजने में 90 सेकेंड दूर रखा है। संकट के प्रतीक 12 बजे के समय के इतने पास ये सुई पहले कभी नहीं रही थी। ऐसे में यह किसी बड़े संभावित संकट को भी दिखा रही है।

डूम्सडे क्लॉक ने संकट के तीन कारण बताए
डूम्सडे क्लॉक के सालाना रिपोर्ट के मुताबिक संकट के तीन कारण हो सकते हैं। पहला जलवायु बदलाव का संकट बढ़ रहा है। जलवायु में बदलाव को कंट्रोल के प्रयास कमजोर पड़े हैं। दूसरा कारण ये है कि परमाणु हथियारों के नियंत्रित करने के समझौते कमजोर पड़ने से युद्ध का खतरा बढ़ा। तीसरी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जेनेटिक इंजीनियरिंग का दुरुपयोग बढ़ा है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

RBI का बड़ा बदलाव: UAE में रहने वाले NRI को बैंक अकाउंट के नियमों में बड़ी राहत-जानें पूरी अपडेट
US Tourist Visa Warning: भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा झटका, बर्थ-टूरिज्म पर सख्ती क्यों बढ़ी?