म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन अटैक, करीब 200 लोगों की मौत

Published : Aug 11, 2024, 10:09 AM ISTUpdated : Aug 11, 2024, 11:39 AM IST
 Hezbollah has fired drones at military targets in northern Israel  bsm

सार

बांग्लादेश भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यांमार में ड्रोन हमला हुआ है। इस हमले में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

वर्ल्ड न्यूज। विश्व भर में हिंसा और युद्ध का मानो दौर चल रहा है। रूस-यूक्रेन, इजरायल-ईरान में युद्ध के साथ ही बांग्लादेश में भी हिसा फैल गई है। अब म्यान्मार में रोहिंग्या मुसलमानों पर भी हमला किया गया जिसमें कई जानें चली गईं। रोहिंग्या मुसलमानों का एक जत्था शनिवार को देश छोड़कर बांग्लादेश भाग रहा था, इसी दौरान उनकी नाव पर ड्रोन से हमला कर दिया गया। घटना में करीब 200 लोगों की जान जानें की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि युद्ध से बचने के लिए म्यान्मार के रोहिंग्या मुसलमान बांग्लादेश भाग कर जा रहे थे। नदी के किनारे अभी तक लोगों की लाशें पड़ी हुई हैं। मरने वालों में पुरुषों के साथ औरतें और बच्चे भी शामिल हैं।

अराकान सेना को ठहराया जिम्मेदार
म्यूान्मार में हिंग्या मुसलमानों पर हुए हमले के लिए उन्होंने अराकान सेना को जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले की पुष्टि होती है तो म्यान्मार में भयंकर गृहयुद्ध छिड़ने के आसार बन जाएंगे। यह नागरिकों से जुड़ा बड़ा हमला होगा। हालांकि अराकान सेना ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है।

पढ़ें बांग्लादेश में फिर छात्रों का बवाल: भागे सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस, दिया इस्तीफा

कब्रगाह बना नदी का तट
म्यान्मार में ड्रोन अटैक के बाद लाशों का अंबार लग गया है। नदी किनारे मृतकों के शव बिखरे पड़े हैं। शव के पास उनके परिजन भी हैं लेकिन इतने शवों का अंतिम संस्कार कहां करें ये भी नहीं समझ पा रहे हैं। शवों के किनारे रोते बिलखते परिजन असहाय से नजर आ रहे हैं। नदी का तट कब्रगाह जैसा दिख रहा है। 

म्यान्मार में यात्रा की परमीशन नहीं
ये हमला इसलिए माना जा रहा है क्योंकि म्यान्मार में तीन साल से यात्रा की परमीशन नहीं है और ये नाव लोगों को बांग्लादेश ले जा रही थी। वर्ष 2021 से देश में गृहयुद्ध छिड़ा हुआ है जिस कारण किसी को भी यहां यात्रा की अनुमति नहीं है। सेना ने 2021 में आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार से सत्ता छीन ली थी। इसके बाद से यहां पर संघर्ष चल रहा है। इस हमले ने रोहिंग्या मुसलमानों फिर से हिंसा पर उतर सकते हैं।  

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!
हमास को आतंकी संगठन घोषित करे भारत, इजराइल ने कहा- मंडरा रहा नया खतरा