
अपनी गर्लफ्रेंड या नई-नवेली दुल्हन को खुश करने के लिए कीमती तोहफे देना आम बात है। यह तोहफा एक रुपये से लेकर करोड़ों का भी हो सकता है। यह उनकी-उनकी क्षमता के अनुसार होता है। लेकिन एक पति ने तो अपनी पत्नी के लिए लगभग 418 करोड़ रुपये का आइलैंड ही खरीद डाला! आखिर पत्नी की ऐसी क्या चाहत थी? बस, उन्हें बिकिनी पहनने की तमन्ना थी!
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। पत्नी को बिकिनी पहनाने के लिए इस पति ने एक शानदार आइलैंड खरीद लिया। दरअसल, यह शख्स दुबई का एक मशहूर बिजनेसमैन जमाल अल नदक है। वे आजकल आइलैंड खरीदकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बिकिनी पहनने की इच्छा जताने वाली उनकी पत्नी ब्रिटिश मूल की हैं। वे दुबई में ही रहती थीं। उनका नाम अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन अब उनकी पत्नी ने बताया है कि उनके पति ने उनके लिए सऊदी अरब में हिंद महासागर में एक आइलैंड खरीदा है। इसके लिए उनके पति ने 50 मिलियन डॉलर (यानी करीब 418 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। उन्होंने यह जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। साथ ही, उस आइलैंड का एक वीडियो भी शेयर किया है।
पत्नी ने बताया कि मैं ब्रिटिश नागरिक हूं। लेकिन सऊदी में रहने की वजह से बिकिनी पहनकर घूमना मुश्किल था। यह बात मेरे पति समझते थे। इसलिए उन्होंने यह आइलैंड खरीदा है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में हम दोनों ने कई बार लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचा था। इसमें हमारी प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाए, इसीलिए आइलैंड खरीदने का फैसला लिया। समंदर किनारे सुरक्षित तरीके से एन्जॉय कर सकें, इसी सोच के साथ आइलैंड खरीदा गया है। यह हमारा लॉन्ग टर्म बेस्ट इन्वेस्टमेंट है। पत्नी ने बताया कि यह आइलैंड एशिया महाद्वीप में है, लेकिन यह हमारी प्राइवेसी का मामला है, इसलिए आइलैंड की लोकेशन नहीं बताएंगे।
यह मामला अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। इस तस्वीर पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को भी अब तक तीन मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कुछ लोग कह रहे हैं कि पैसा ज्यादा हो जाए और खर्च करने का तरीका ना पता हो तो ऐसे ही पागलपंती करते हैं। वहीं कुछ लोग उनका मजाक उड़ाते हुए कह रहे हैं कि बिकिनी पहनने के बाद उसका वीडियो भी शेयर करो। कुछ लोग तो उन्हें सलाह दे रहे हैं कि बिकिनी पहनने के बाद तलाक मत दे देना। कुल मिलाकर यह खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।