
वर्ल्ड डेस्क। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। जेसोर जिले में एक ऐसी ही घटना हुई है। यहां एक हिंदू महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया गया फिर उसे मार डाला गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। पीड़िता 24 सितंबर की सुबह करीब 8 बजे घास काटने के लिए भाटपारा गांव के एक खेत में गई थी। इसके बाद लापता हो गई थी।
बुधवार की रात महिला का शव स्थानीय निवासी रमजान शेख के सेप्टिक टैंक में मिला। ग्रामीणों के अनुसार शेख ने महिला के साथ रेप किया फिर उसे मार डाला। शव मिलने के बाद रमजान शेख फरार है।
महिला का शव मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोश हो गए। वे पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। कई लोगों ने आरोप लगाया है कि महिला की हत्या हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार का हिस्सा है। हाल के महीनों में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसक हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। इसे नरसंहार कहा जा रहा है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
महिला की हत्या अभयनगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई। पुलिस ने संदिग्ध रमजान शेख को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, बांग्लादेश में मानवाधिकार संगठन और अल्पसंख्यक समूह हिंदुओं के लिए अधिक कड़ी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लंबे समय से हिंसा हो रही है। शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद इस तरह की घटनाओं में तेजी आई है। ऐसी बहुत सी घटनाओं को छिपाया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर चिंता व्यक्त की है। बांग्लादेशी सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- महिला ने एक शख्स की बीवी को मारने ऑनलाइन किलर को दी मौत की सुपारी लेकिन…
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।