
Earthquake In Bhutan: भूटान में गुरुवार सुबह 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह झटका सुबह 4 बजकर 29 मिनट पर महसूस किया गया। भूकंप की गहराई केवल 5 किलोमीटर थी। इसके बाद और झटके यानी कि आफ्टरशॉक आने की संभावना बनी हुई है।
भूटान में यह इस साल का पहला भूकंप नहीं है। 8 सितंबर 2025 को भी यहां दो भूकंप आए थे। पहला भूकंप 2.8 तीव्रता का दोपहर 12:49 बजे आया और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी। दूसरा भूकंप 4.2 तीव्रता का सुबह 11:15 बजे महसूस किया गया। दोनों झटके भूटान के अलग-अलग इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप विशेषज्ञों के अनुसार, सतह के पास आने वाले भूकंप अधिक खतरनाक होते हैं क्योंकि इनके झटके जल्दी और ज्यादा ताकत से जमीन तक पहुंचते हैं, जिससे नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: Coldrif cough syrup: 20 बच्चों की मौत के बाद ड्रग रेगुलेटर ने राज्यों से कहा- तय करें कफ सिरप का टेस्ट
भूटान भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र में आता है। यह हिमालयी क्षेत्र में स्थित है और दुनिया के सबसे भूकंप आने वाले इलाकों में शामिल है। भूटान में सिर्फ भूकंप ही नहीं, बल्कि अन्य प्राकृतिक आपदाएं भी अक्सर नुकसान पहुंचाती हैं। यहां ग्लेशियर झील का फटना, भूस्खलन, तेज हवाएं, फ्लैश फ्लड और जंगल की आग जैसी घटनाएं होती रहती हैं। 2011 और 2013 में आई तेज हवाओं से हजारों ग्रामीणों के घर भी खराब हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।