महंगाई की 'हाहाकार' के बीच ये है कौन-सी कंपनी जो श्रीलंका में हर माल 50% डिस्काउंट पर बेच रही है?

श्रीलंका में महंगाई का संकट(Protest against inflation in Sri Lanka) बना हुआ है। मुसीबत से उबरने श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज मांगने की ठानी है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और वर्ल्ड बैंक से भी कर्ज लिया जा सकता है। देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कोलंबो में शॉपिंग फेस्टिवल शुरू हुआ है। यहां बहुत सारी चीजें 50% कम रेट पर मिल रही हैं।

Amitabh Budholiya | Published : Apr 8, 2022 7:12 AM IST / Updated: Apr 08 2022, 01:49 PM IST

वर्ल्ड न्यूज. बेहद गंभीर आर्थिक संकट(Economic Crisi) से जूझ रहे श्रीलंका ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज मांगने की ठानी है। एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और वर्ल्ड बैंक से भी कर्ज लिया जा सकता है। श्रीलंका में महंगाई का संकट(Protest against inflation in Sri Lanka) बना हुआ है। देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच कोलंबो में शॉपिंग फेस्टिवल शुरू हुआ है। यहां बहुत सारी चीजें 50% कम रेट पर मिल रही हैं। dailymirror.lk के अनुसार यह शॉपिंग फेस्टिवल 11 अप्रैल तक चलेगा। इसमें भारी भीड़ आने का दावा किया जा रहा है। (फोटो क्रेडिट-Kithsiri de Mel)

यह भी पढ़ें-श्रीलंका संकट कहीं गृहयुद्ध में न बदल जाए, तमिल और मुसलमानों को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने कही ये बड़ी बात

Colombo Shopping Festiva: हर माल 50% सस्ता
श्रीलंका में गहराए आर्थिक संकट के बीच 7-11 अप्रैल तक सिरिमावो भंडारनायके मेमोरियल इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस हॉल (Bandaranaike Memorial International Conference Hall (BMICH) में  'कोलंबो शॉपिंग फेस्टिवल' की शुरुआत हुई। यहां चुनिंदा वस्तुओं पर 50% तक की आकर्षक छूट दी जा रही है। इनमें चीजों में सभी प्रकार की घरेलू ज़रूरतों, जूते, वस्त्र, लकड़ी के शिल्प और बरतन खरीदने का अवसर है। 

यह भी पढ़ें-श्रीलंका संकट: दुनिया का ध्यान खींचने विरोध के नए-नए तरीके अपना रहे श्रीलंकाई, स्पाइडरमैन भी धरने पर बैठ गया

आखिर ये माजरा क्या है
यह फेस्टिवल यानी ऐटकेन स्पेंस कन्वेंशन और प्रदर्शनी(Aitken Spence Conventions & Exhibitions), ऐटकेन स्पेंस ट्रेवल्स (प्राइवेट) लिमिटेड( Aitken Spence Travels (Pvt) Ltd ) की इवेंट मैनेजमेंट शाखा है। यह मीटिंग, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियों के आयोजन करती है। कंपनी दावा करती है कि उसके पास प्रोफेशनल टीम है। उसके पास अत्याधुनिक लॉजिस्टिक इन्फ्रास्ट्रक्चर है। उसके पास सिर्फ फेस्टिवल का 17 से अधिक वर्षों का अनुभव है। ऐटकेन स्पेंस ट्रेवल्स(Aitken Spence Travels) कंपनी पिछले 40 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ श्रीलंका, मालदीव और म्यांमार में काम करती आ रही है। 

कर्ज लेने के लिए श्रीलंका ने समिति बनाई
IMF से बात करने के लिए श्रीलंका ने 3 वित्तीय विशेषज्ञों के मेंबर वाली एक समिति का गठन किया है। इसमें सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के पूर्व गवर्नर इंद्रजीत कुमारस्वामी भी शामिल हैं। एशियाई डेवलपमेंट बैंक ने 2022 में श्रीलंका की आर्थिक वृद्धि में 2.5% के मामूली सुधार होने की संभावना जताई है।

भारत ने भेजी मदद
भारत ने श्रीलंका को 36,000 मीट्रिक टन पेट्रोल और 40,000 मीट्रिक टन डीजल की एक-एक खेप भेजी है। इससे पहले 1 अप्रैल को श्रीलंका के IOC ने सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को 6,000MT ईंधन की आपूर्ति की।

एक राजनीतिक उथल-पुथल में डूबते हुए करीब 22 मिलियन लोगों का द्वीप गंभीर आर्थिक संकट(economic crisis) का सामना कर रहा है, जिसमें रिकॉर्ड मुद्रास्फीति(inflation ) और बिजली कटौती के साथ-साथ भोजन, ईंधन और अन्य आवश्यक चीजों की भारी कमी है। राजपक्षे सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच पूर्व मंत्री और सांसद चंपिका राणावाका ने एक राजपक्षे परिवार पर देश को लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2014 तक के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 19 अरब अमेरिकी डॉलर का गबन किया है।

यह भी जानें
स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने संसद के स्थायी आदेश 79 के तहत समागी जन बालवेगया के सांसद चामिंडा विजेसिरी और श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना के सांसद तिस्सा कुट्टियाराची को सदन से अस्थायी रूप से हटाने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें-श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ आंदोलन का सिम्बल बनी मां-बच्चे की ये तस्वीर, लोग अब 'गांधीगीरी' पर उतरे

Share this article
click me!