MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ आंदोलन का सिम्बल बनी मां-बच्चे की ये तस्वीर, लोग अब 'गांधीगीरी' पर उतरे

श्रीलंका में महंगाई के खिलाफ आंदोलन का सिम्बल बनी मां-बच्चे की ये तस्वीर, लोग अब 'गांधीगीरी' पर उतरे

कोलंबो. महंगाई के खिलाफ श्रीलंका में इस समय जबर्दस्त जनआंदोलन छिड़ा हुआ है। शुरुआत में कई जगहों से हिंसक प्रदर्शन की खबरें आईं, लेकिन अब श्रीलंका ने पड़ोसी देश भारत की तर्ज पर गांधीगीरी का तरीका अपना लिया है। मां-बच्चे की ये तस्वीर आंदोलन का चेहरा बन गई है। पोस्टर पर इनकी तस्वीर छापी जा रही हैं। चित्रकारी की जा रही है। वहीं, महिलाएं बच्चों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। लोग साफ-सफाई करके अपना विरोध जता रहे हैं। कई बुजुर्ग अकेले ही बीच सड़क धरने पर बैठने लगे हैं। बता दें कि 1948 में ब्रिटेन से आजाद हुआ श्रीलंका इतिहास की सबसे खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है। यहां महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 05 2022, 12:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

पिछले दिनों श्रीलंका में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए थे। इसी बीच यह महिला अपने बच्चे के साथ आंदोलन में उतरी थी। उसकी यह तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वो आंदोलन का प्रतीक बन गई। बता दें कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (PM Mahindra Rajpaksha) के अलावा श्रीलंका के पूरे कैबिनेट के सभी 26 मंत्रियों के इस्तीफा देने के बावजूद लोग आंदोलित हैं। इस समय देश में इमरजेंसी लागू है।
 

27

मां बच्चे की तस्वीर को दीवारों और पोस्टर पर भी बनाकर लोग प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। बता दें कि श्रीलंका 51 अरब डॉलर के कर्ज में डूब गया है। श्रीलंका का 70 प्रतिशत विदेशी मुद्रा भंडार घट गया है। यही नहीं, एक महीने में 45 प्रतिशत करेंसी गिरी चुकी है। डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपए की कीमत 292.50 तक जा गिरी है। श्रीलंका को 10 अरब डॉलर का व्यापारिक घाटा हुआ है।

37

प्रदर्शनकारी अब 'गांधीगीरी' तौर-तरीके भी अपना रहे हैं। वे सड़कें साफ कर रहे हैं। इस बीच श्रीलंका के शीर्ष चिकित्सा निकाय(Sri Lanka's top medical body) ने देश में दवाओं और उपकरणों की कमी के कारण सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल(public health emergency) घोषित कर दिया है। यानी अब सिर्फ इमरजेंसी के दौरान ही लोगों को दवाएं मिलेंगी। 

47

देश में अब बुजुर्ग जगह-जगह धरने पर बैठे दिखाई देने लगे हैं। दक्षिण एशियाई देश श्रीलंका आर्थिक और विदेशी मुद्रा संकट के कारण बिजली कटौती और कमी से जूझ रहा है। देशभर में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे(President Gotabaya Rajapaksa) के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि  राजपक्षे के मंत्रिमंडल ने इस्तीफा दे दिया है, लेकिन उन्होंने अब तक वे कुर्सी पर डटे हुए हैं। गोटबाया राजपक्षे ने मंगलवार को कहा कि वह संसद में 113 सीटों का बहुमत साबित करने वाली किसी भी पार्टी को सरकार सौंपने के लिए तैयार हैं।

57

लोग बच्चों के साथ प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इसका नतीजा यह हुआ है हिंसा में कमी आई है। पुलिस भी लाठीचार्ज करने से बच रही है। इधर, श्रीलंका के केंद्रीय बैंक(governor of Sri Lanka's central bank) के गवर्नर अजित निवार्ड कैबराल (Ajith Nivard Cabraal) के इस्तीफे के बाद डिप्टी गवर्नर वीरसिंघे के 7 अप्रैल को सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका के गवर्नर के रूप में पदभार संभालने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-श्रीलंका में महंगाई: भारत में कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में बजाई गई थी थाली, श्रीलंकाई गुस्से में पीट रहे

67

 श्रीलंक में विदेशी मुद्रा की भारी कमी के चलते  सरकार को ईंधन सहित आवश्यक आयात के लिए भुगतान करने में असमर्थ कर दिया है। लगभग 22 मिलियन लोगों का द्वीप राष्ट्र 1948 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता के बाद से अपने सबसे गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पिछले महीने श्रीलंकाई मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने मूल्य का 30% से अधिक खो चुकी है।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: लोगों की जान बचाते-बचाते ये नर्स-डॉक्टर एक-दूसरे पर मर मिटे, खंडहर पड़े शहर में रचाई शादी

77

श्रीलंका में खुदरा मुद्रास्फीति(retail inflation)फरवरी में पहले ही 17.5 प्रतिशत हो चुकी है, जबकि खाद्य मुद्रास्फीति 25 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इस बीच भारत ने श्रीलंका को डीजल और अन्य मदद पहुंचाई है।

यह भी पढ़ें-Russia Ukraine War: यूक्रेन में नरसंहार की तस्वीरों ने दुनिया को हिला दिया, बुचा और कीव में बिछी नजर आईं लाशें

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पाकिस्तान में आधी रात खलबली, अस्पताल ले जाए गए Ex PM इमरान खान, आखिर क्या हुआ?
Recommended image2
Mexico Drug Lord Operation: एल मेंचो के सीक्रेट ठिकाना तक पहुंचने में कैसे मददगार बनी गर्लफ्रेंड?
Recommended image3
Donald Trump Classified Documents Case: जैक स्मिथ की रिपोर्ट पर आखिर रोक क्यों लगी?
Recommended image4
Now Playing
PM Modi के दौरे से पहले इजरायल में मचा घमासान, क्यों बायकॉट की मिल रही धमकी?
Recommended image5
आयरलैंड में भूख से तड़प रहे भारतीय छात्र, फूड बैंक की तस्वीर वायरल होते ही मचा हडकंप
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved