यूरोपियन यूनियन ने रूसी विमानों और मीडिया पर लगाया प्रतिबंध, यूक्रेन को 450 मिलियन यूरो कीमत के हथियार भी देगा

यूरोपीय संघ के प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने कहा, "यूक्रेन में युद्ध जारी है, और यूक्रेनियन अपने देश के लिए बहादुरी से लड़ते हैं, यूरोपीय संघ यूक्रेन के लिए एक बार फिर अपना समर्थन देने के साथ हमलावर पुतिन के रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाता है।"

Asianet News Hindi | Published : Feb 27, 2022 7:54 PM IST / Updated: Feb 28 2022, 01:35 AM IST

ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (European Union) ने रविवार को यूक्रेन (Ukraine) पर रूस के आक्रमण (Russia attack) के बाद नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। यूरोपियन यूनियन (EU) ने रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने और रूसी राज्य मीडिया आउटलेट पर प्रतिबंध लगाने के नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। संघ के इस ऐलान के बाद रशिया टुडे और स्पुतनिक मीडिया पर प्रतिबंध लगाया जा सकेगा। ईयू ने रूस के सैन्य अभियान में मददगार बेलारूस के खिलाफ भी कार्रवाई का मन बनाया है। EU 450 मिलियन यूरो के मूल्य के हथियार खरीदकर यूक्रेन की मदद भी करेगा।

यूक्रेन को हथियार खरीदने को आर्थिक मदद

Latest Videos

यूरोपीय संघ के प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन (Ursula von der Leyen) ने कहा कि यूरोपीय संघ यूक्रेन को हथियारों के लिए आर्थिक मदद कर रहा है। वॉन डेर लेयेन ने कहा, "यूक्रेन में युद्ध जारी है, और यूक्रेनियन अपने देश के लिए बहादुरी से लड़ते हैं, यूरोपीय संघ यूक्रेन के लिए एक बार फिर अपना समर्थन देने के साथ हमलावर पुतिन के रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाता है।"

यूरोपियन यूनियन पहले यह प्रतिबंध लगा चुका

यूरोपियन यूनियन रूस पर पहले भी कई तरह के प्रतिबंध लगा चुका है। वह कई रूसी बैंकों को स्विफ्ट इंटरबैंक मैसेजिंग नेटवर्क से हटा देने के साथ रूस के केंद्रीय बैंक के साथ सभी लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा रूसी एलिट क्लास या अरबपतियों पर भी प्रतिबंध लगा चुका है। दो दिन पहले यूरोपीय संघ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर किया था हमला शुरू

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का मुख्य कारण यूक्रेन का अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो का सदस्य बनने की कोशिश है। यूक्रेन का नाटो और यूरोपिय यूनियन से करीबी संबंध है। रूस ने अमेरिका से इस बात की गारंटी की मांग की थी कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं बनाया जाएगा, लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया। रूस यूक्रेन के नाटो सदस्य बनने को अपनी सुरक्षा के लिए संकट के रूप में देखता है।

यह भी पढ़ें:

रूस की बमबारी के बीच यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने सहयोगियों संग वीडियो बनाया, बोले-हम अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ेंगे

यूक्रेन का दावा: जवाबी हमले में रूस के 2800 सैनिकों को मार गिराया, 80 टैंक भी किए तबाह

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

बदलापुर एनकाउंटर पर HC के 10 सवाल, फंस गई महाराष्ट्र पुलिस! । Badlapur Encounter
कृषि कानून वाले बयान पर कंगना ने लिया यू-टर्न, क्या अब कम होगी बीजेपी की टेंशन? । Kangana Ranaut
Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया