रूस के राष्ट्रपति पुतिन व विदेश मंत्री पर EU ने लगाया प्रतिबंध, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन ने भी यही दिया आदेश

यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के अपने फैसले पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से जुड़ी यूरोपीय संपत्तियों को फ्रीज करने पर सहमति व्यक्त की है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 25, 2022 7:41 PM IST / Updated: Feb 26 2022, 04:22 AM IST

लंदन। यूरोपियन यूनियन (European Union) ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण (Russia's invasion of Ukraine) के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यूनियन के विदेश नीति के चीफ जोसप बोरेल (Josep Borrell) ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिबंध वाले लोगों की सूची में इन दोनों प्रमुखों को रखा गया है। यूरोपियन यूनियन के बाद ब्रिटेन ने भी रूस के राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री की संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है।

बोरेल ने यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मैं यह बताना चाहता हूं कि यूरोपीय संघ द्वारा प्रतिबंधित दुनिया में एकमात्र नेता सीरिया से असद, बेलारूस से लुकाशेंको और अब रूस से पुतिन हैं।

Latest Videos

अमेरिका व कनाडा भी पुतिन व विदेश मंत्री पर प्रतिबंध में साथ

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रतिबंध लगाने में अमेरिका, यूरोपीय संघ के साथ है। साकी ने कहा कि हम भारत और आसियान के अन्य भागीदारों के साथ जुड़ना जारी रखेंगे। कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की कि कनाडा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रतिबंध लगाएगा। उनका कहना है कि वह रूस को स्विफ्ट बैंकिंग प्रणाली से रोकने का समर्थन करते हैं।

पुतिन की संपत्तियों को फ्रीज करने पर भी सहमति

यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि यूरोपीय संघ ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के अपने फैसले पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से जुड़ी यूरोपीय संपत्तियों को फ्रीज करने पर सहमति व्यक्त की है। जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बारबॉक ने कहा, "हम पुतिन के सिस्टम को मार रहे हैं, जहां इसे न केवल आर्थिक रूप से, बल्कि इसकी शक्ति के केंद्र में भी मारा जाना है। यही कारण है कि राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव को भी सूचीबद्ध किया गया है।"

ब्रिटेन ने भी संपत्तियों को जब्त करने का दिया आदेश

यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर ब्रिटेन सरकार ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सभी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है। 

यह भी पढ़ेंRussia Ukraine war: परमाणु संयंत्र Chernobyl पर रूसी सेना का कब्जा, यूक्रेन बोला-यह यूरोप के खिलाफ युद्ध की है घोषणा

कीव पर हमला तेज

शुक्रवार को रूसी सैनिकों ने हमला तेज किया। मिसाइलों से यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी सेना ने जमकर बमबारी की। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से और अधिक मदद करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अब तक घोषित बैन अपर्याप्त हैं। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि अब तक 10 सैन्य अधिकारियों सहित 137 लोग मारे गए हैं और 316 लोग घायल हुए हैं।

सोमवार को रूस ने दो देशों को दी थी मान्यता

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को विद्रोहियों के कब्जे वाले यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुगांस्क क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। इन दोनों को अलग देश के रूप में पुतिन ने मान्यता देते हुए अपने रक्षा मंत्रालय को अलगाववादियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में शांति व्यवस्था का कार्य संभालने का निर्देश दिया।

यह है विवाद की वजह

रूस यूक्रेन की नाटो की सदस्यता का विरोध कर रहा है। लेकिन यूक्रेन की समस्या है कि उसे या तो अमेरिका के साथ होना पड़ेगा या फिर सोवियत संघ जैसे पुराने दौर में लौटना होगा। दोनों सेनाओं के बीच 20-45 किमी की दूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन पहले ही रूस को चेता चुके हैं कि अगर उसने यूक्रेन पर हमला किया, तो नतीजे गंभीर होंगे। दूसरी तरफ यूक्रेन भी झुकने को तैयार नहीं था। उसके सैनिकों को नाटो की सेनाएं ट्रेनिंग दे रही हैं। अमेरिका को डर है कि अगर रूस से यूक्रेन पर कब्जा कर लिया, तो वो उत्तरी यूरोप की महाशक्ति बनकर उभर आएगा। इससे चीन को शह मिलेगी। यानी वो ताइवान पर कब्जा कर लेगा।

यह भी पढ़ें:

रूस की बमबारी के बीच यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने सहयोगियों संग वीडियो बनाया, बोले-हम अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ेंगे

यूक्रेन का दावा: जवाबी हमले में रूस के 2800 सैनिकों को मार गिराया, 80 टैंक भी किए तबाह

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

शर्म नहीं आती, बाहर आओ...जबरदस्त एक्शन में IAS टीना डाबी-वीडियो वायरल
J&K में अमित शाह ने विपक्ष को धो डाला, कहा- '40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार हैं 2 लोग'
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
इन 5 वजहों से हर कोई दशहरा-दिवाली पर खरीदता है सोना