अब मैसेंजर पर नहीं मिलेगी ये सुविधा, फेसबुक हटा रहा है फीचर

Published : Jul 29, 2019, 10:48 AM IST
अब मैसेंजर पर नहीं मिलेगी ये सुविधा, फेसबुक हटा रहा है फीचर

सार

आज के समय में ज्यादातर लोग टाइम पास के लिए फेसबुक का सहारा लेते हैं। फेसबुक ने भी लोगों के मनोरंजन के लिए इसमें कई फीचर ऐड किये हैं। लेकिन अब इनमें से एक फीचर को फेसबुक हटा रहा है। 

डेस्क: फेसबुक ने अपने मैसेंजर से इंस्टेंट गेम का ऑप्शन हटाने का फैसला लिया है। अब इसे वहां से सीधे मेन ऐप में शामिल किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, ऐसा करने से मैसेंजर ऐप की स्पीड बढ़ जाएगी। 

अभी तक लोग मैसेंजर पर लूडो क्लब, बास्केटबॉल, वर्ड्स विद फ्रेंड्स फ्रेंजी, Pac-Man और स्पेस इन्वेडर्स जैसे गेम्स खेल सकते थे। चैट करने के अलावा उन्हें गेम खेलने की सुविधा भी दी गई थी। 

लेकिन अब ये फीचर डायरेक्ट फेसबुक ऐप पर मिलेगी। इससे मैसेंजर की स्पीड बढ़ जाएगी। कंपनी ने अब फेसबुक ऐप को गेमिंग ऐप में कन्वर्ट करने की पहल की है। कहा जा रहा है कि सबसे पहले ये सुविधा आईफोन से हटाई।  एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसे हटाया जाएगा।   
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Top 10 Morning News: डिप्लोमैटिक हलचल से बाजार तक भारी उथल-पुथल, सुबह की 10 बड़ी खबरें
IT से Space तक दुनिया में छाया भारत, फिर भी पश्चिमी मीडिया क्यों दिखाता है ‘सपेरों का देश’?