अमेरिका के एक हाईस्कूल में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शहर, तीन छात्रों को गोली लगी, एक की मौत

Published : Mar 08, 2022, 07:10 AM IST
अमेरिका के एक हाईस्कूल में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा शहर, तीन छात्रों को गोली लगी, एक की मौत

सार

पुलिस ने बताया कि किशोरों को गोली कैसे लगी यह पता लगाया जा रहा है। वैसे लगता है कि गोली किसी गुजरते वाहन से आई है। उन्होंने कहा कि जिस वक्त वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया, तीनों किशोर स्कूल की बिल्डिंग से बाहर थे।

वाशिंगटन। अमेरिकी राज्य के एक स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में एक किशोर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। राज्य की राजधानी शहर (Des Moines) के केंद्र में स्थित ईस्ट हाई स्कूल में दोपहर के वक्त यह वारदात हुई। वारदात के बाद पहुंचे बचाव दल ने तीन घायल किशोरों को अस्पताल पहुंचाया जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Des Moines शहर के जन सूचना अधिकारी, सार्जेंट पॉल पारिजेक ने बताया कि विभाग को स्कूल में गोलीबारी की सूचना देने वाली कई कॉलें मिलीं थीं। सूचना पर जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने तीन किशोरों को बंदूक की गोली से घायल पाया, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन इन घायलों में एक को नहीं बचाया जा सका।

कैसे हुई वारदात, हो रही जांच

पुलिस ने बताया कि किशोरों को गोली कैसे लगी यह पता लगाया जा रहा है। वैसे लगता है कि गोली किसी गुजरते वाहन से आई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित स्कूल परिसर में थे। लेकिन जिस वक्त वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया, तीनों किशोर स्कूल की बिल्डिंग से बाहर थे।

स्कूल को बंद किया गया

डेस मोइनेस पब्लिक स्कूल के आधिकारिक अकाउंट पर एक ट्वीट के अनुसार, शूटिंग की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद ईस्ट हाई को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। उधर, संभावित संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन कोई आरोप दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस के बयान में यह नहीं बताया गया है कि कितने संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था या वे कौन थे।

अमेरिका में गोलीबारी आम घटना

संयुक्त राज्य अमेरिका में आग्नेयास्त्रों से जुड़ी सामूहिक हत्याएं एक आम घटना है। लचीले बंदूक और हथियारों के कानूनों की वजह से यहां इसको रखना बेहद आमबात है। यहां आए दिन स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। बंदूक या किसी अन्य प्रकार के खतरनाक शस्त्र रखने या खरीदने पर अमेरिका में रोक नहीं है।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन ने रूसी सैनिकों का कराया परेड, युद्धबंदियों की माताओं को बुला रहा, रेडक्रॉस ने दुव्यर्वहार न करने की दी चेतावनी

ब्रिटिश संसद में विदेश मंत्री ने कहा कि रूस पर भारत निर्भर है इसलिए साधा है चुप्पी, एस.जयशंकर से बात की जा रही

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

हूतियों ने लोकल मिसाइल से मार गिराया सऊदी का F-15 लड़ाकू विमान! वीडियो हुआ वायरल
US Tariff on India: फरवरी 2025 से सितंबर 2026 तक कब-कब बदला टैरिफ? पूरी टाइमलाइन