
बर्लिन. यूरोप के जर्मनी और आसपास आई भीषण बाढ़ ने खूबसूरत देश को बर्बाद कर दिया है। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ का फोर्स इतना अधिक था कि गाड़ियां पुलों से टकराकर टुकड़ों में बंटकर बह गईं। यूरोप में 125 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ का ऐसा भयानक मंजर लोगों ने पहली बार देखा। अकेले जर्मनी में 1300 से अधिक लोग बह गए।
हर तरफ बर्बादी का मंजर
पश्चिमी काउंटी यूस्किरचेन के अधिकारियों ने बताया कि इस आपदा के चलते सबकुछ ठप हो गया है। इंटरनेट सेवाओं से लेकर आवागमन सबकुछ बंद है। सैकड़ों लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगहों पर भेजा गया है। बाढ़ से पश्चिमी और मध्य जर्मनी के अलावा पड़ोसी देशों को भी नुकसान पहुंचा है। जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर ने आपदा से प्रभावित लोगों की मदद का ऐलान किया है। बेल्जियम में भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।