PM फुमियो किशिदा बोले- जापान के लोकतंत्र पर हमला हुआ, इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की मौत हो गई है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (PM Fumio Kishida) ने शिंजो आबे पर हुए हमले को देश के लोकतंत्र पर हमला कहा है। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2022 5:35 AM IST / Updated: Jul 08 2022, 02:50 PM IST

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की मौत हो गई है। उनपर शुक्रवार को नारा शहर में एक जनसभा के दौरान हमला हुआ था। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि यह जापान के लोकतंत्र पर हमला है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं।

फुमियो किशिदा ने कहा कि कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी। अब तक हमलावर की पूरी जानकारी नहीं मिली है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। यह जांच का विषय है कि हमला कैसे हुआ? हमलावर के बैकग्राउंड को समझना होगा। जापान के लोग इस विभत्स हमले की निंदा करते हैं। मैं आलोचना करने के लिए सबसे कड़े शब्दों का उपयोग करना चाहता हूं।  इस समय मैं यही बताना चाहता हूं।

Latest Videos

सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है हमलावर
आबे रविवार को अपर हाउस के लिए होने वाले चुनाव के लिए भाषण दे रहे थे। इसी दौरान हमलावर उनके बेहद पास आ गया और अपनी शॉर्टगन से गोली मार दी। हमलावर का नाम यामागामी तेत्सुया है। वह जापान के मेरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का सदस्य रह चुका है।

यह भी पढ़ें- इलेक्शन कैम्पेन में स्पीच दे रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को बीच रोड 2 गोलियां मारीं, हमलावर अरेस्ट

मौके पर मौजूद एक महिला के अनुसार हमलावर ने दो बार गोली चलाई थी। पहली गोली चलने की आवाज ऐसी थी जैसे किसी खिलौने से फायर किया गया हो। दूसरी बार बड़ा धमाका हुआ। वहां धुआं फैल गया। आबे गोली लगते ही जमीन पर गिर गए। इसके बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया और कार्डियक मसाज दी। हमलावर ने 12 बोर की शॉर्टगन का इस्तेमाल किया। यह साइड बाइ साइड दो बैरल वाला गन है। इसके बैरल को काटकर छोटा किया गया था। इस तरह के शॉर्टगन के एक कार्टेज में 8-12 छर्रे होते हैं। हमलावर ने शॉर्टगन को टेप या कपड़े से ढंक रखा था।

यह भी पढ़ें- 2 गोलियां लगने के बाद जमीन पर पड़े तड़पते रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे, खून से सन गई सड़क, Shocking Photos

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता