बुशरा बीबी के साथ इमरान खान का निकाह अवैध, दोनों को मिली 7 साल जेल की सजा, हुई थी ये गलती

Published : Feb 04, 2024, 06:55 AM IST
Imran Khan Bushra Bibi

सार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को सात साल जेल की सजा मिली है। दोनों के निकाह को कोर्ट ने अवैध करार दिया है।

इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) और उनकी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी (Bushra Bibi) को सात साल जेल की सजा मिली है। कोर्ट ने दोनों के निकाह को अवैध करार दिया है। निकाह अवैध करार दिए जाने का मतलब है कि दोनों के बीच जो रिश्ता बना वह भी अवैध था, जिसके चलते उन्हें सात साल जेल की सजा मिली है।

पाकिस्तान के एक कोर्ट ने शनिवार को यह फैसला सुनाया। इमरान खान पहले से ही जेल में बंद हैं। आम चुनाव से एक सप्ताह से भी कम समय पहले इमरान और उनकी पत्नी को गैर-इस्लामिक निकाह के लिए 7 साल जेल की सजा मिली है। कोर्ट ने दोनों पर 5-5 लाख रुपए (पाकिस्तानी) का जुर्माना भी लगाया है।

71 साल के इमरान खान को 2022 के बाद चौथे केस में सजा मिली है। इमरान को तोशाखाना केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह जेल में बंद हैं। दूसरी ओर इमरान की पार्टी PTI (Pakistan Tehreek-e-Insaaf) संकट में है। PTI चुनाव तो लड़ रही है, लेकिन चुनाव आयोग ने उसके चुनाव चिह्न पर रोक लगा रखा है।

बुशरा बीबी के साथ निकाह के वक्त इमरान खान ने की थी ये गलती

इमरान खान को बुशरा बीबी से निकाह की जल्दबाजी थी। बुशरा बीबी के पहले पति खावर मानेका ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। मानेका ने आरोप लगाया गया था कि इमरान ने दो विवाहों के बीच अनिवार्य विराम या इद्दत का पालन करने की इस्लामी प्रथा का उल्लंघन किया है। मानेका का दावा है कि उन्होंने नवंबर 2017 में अपनी पत्नी को तलाक दिया था। इमरान खान ने प्रधानमंत्री बनने से कुछ महीने पहले फरवरी 2018 में बुशरा बीबी के साथ अपनी तीसरी शादी की घोषणा की थी।

इमरान खान ने शादी से पहले बनाए अवैध संबंध

मानेका ने अपनी पूर्व पत्नी और इमरान खान पर शादी से पहले अवैध संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। यह इस्लामी कानून के अनुसार पत्थर मारकर मौत की सजा वाला अपराध है। जियो न्यूज ने कहा, "शुक्रवार को रावलपिंडी के अदियाला जेल परिसर के अंदर 14 घंटे तक मामले की सुनवाई के एक दिन बाद शनिवार को सीनियर सिविल जज कुदरतुल्ला ने फैसला सुनाया।" फैसला सुनाए जाने के वक्त इमरान खान और बुशरा बीबी कोर्टरूम में मौजूद थे।

इससे पहले इसी सप्ताह इमरान खान को साइफर केस में 10 साल और तोशाखाना केस में 14 साल जेल की सजा मिली थी। इमरान खान को 5 अगस्त 2023 को तोशाखाना केस में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से वह जेल में बंद हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US-India ट्रेड में भूचाल? भारत पर नए ट्रैफिक की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप-आखिर क्यों?
Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका