पेरिस में टॉपलेस होकर सड़कों पर उतरी महिलाएं, अर्धनग्न हालत में जताया विरोध

Published : Nov 27, 2024, 08:51 AM ISTUpdated : Nov 27, 2024, 09:22 AM IST
Paris women half naked protest

सार

फ्रांस में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों के विरोध में पेरिस में महिलाओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। लूवर पिरामिड के सामने 'महिलाओं के खिलाफ युद्ध बंद करो' के नारे लगाए गए।

इंटरनेशनल डेस्क। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों और हिंसा के खिलाफ फ्रांस की राजधानी पेरिस में महिलाओं ने अर्धनग्न होकर विरोध किया। पेरिस स्थित लूवर पिरामिड के सामने बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा हुईं और अपनी छाती खोलकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 'महिलाओं के खिलाफ युद्ध बंद करो' और 'वुमन लाइफ फ्रीडम' के नारे भी लगाए।

 

 

पुरुषों ने भी लिया हिस्सा

महिलाओं के खिलाफ बढ़ती यौन हिंसा को लेकर किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन में पुरुषों ने भी कंधे से कंधा मिलाते हुए उनका साथ दिया। लोगों ने बड़ी संख्या में 'वुमन लाइफ फ्रीडम' के पोस्टर लहराते हुए महिलाओं के खिलाफ बढ़ते जेंडर बेस्ड वायलेंस और उनके प्रजनन अधिकारों को लेकर प्रदर्शन किया। बता दें कि पेरिस के अलावा फ्रांस के और भी कई शहरों में इसी तरह के विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।

पेलिकॉट को नशीली चीज खिलाकर दर्जनभर लोगों ने किया रेप

अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत और सत्ता में वापसी के साथ ही महिला अधिकारों को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने चिंता जताई। इसके अलावा उन्होंने गिसेले पेलिकॉट का समर्थन किया। बता दें कि पेलिकॉट वो महिला हैं, जिनका उनके एक्स-हसबैंड और दर्जनभर से ज्यादा पुरुषों ने नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया था। इस घटना के बाद से ही पूरे फ्रांस में महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को लेकर उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं।

आपके आसपास भी हो सकता है बलात्कारी

फेमिनिस्ट ग्रुप नूस टाउट्स से ताल्लुक रहने वाली एक महिला मायले नोयर के मुताबिक, ये दुर्भाग्य ही है कि हिंसा करने वाला हमारा भाई, पिता, साथ काम करने वाला और बॉस, कोई भी हो सकता है। किसी के चेहरे पर ये नहीं लिखा होता कि वो बलात्कारी नहीं हो सकता। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि वो देश में जेंडर इक्वैलिटी को बढ़ावा देने के साथ ही यौन हिंसा के खिलाफ लड़ाई के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करे।

ये भी देखें : 

ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक में लूटी महफ़िल, तलाक की अफवाहों पर विराम

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पाकिस्तानी संसद में गधे के घुसने का वीडियो वायरल, जानें क्या है इसका सच
भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?