
Goldy Brar Shot Dead: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस बात का दावा अमेरिकी न्यूज चैनल के एक रिपोर्ट के आधार पर की जा रही है। गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को पहले ही गृह मंत्रालय की तरफ से आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक डल्ला-लखबीर ने गोल्डी बराड़ की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
गोल्डी बराड़ का नाम उस वक्त अखबारों की सुर्खियों में आया था, जब उसका नाम पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर में जोड़ा गया था। हालांकि, ये पहली बार नहीं था, जब कुख्यात आरोपी का नाम बड़ी वारदात में आया था। इससे पहले साल 2020 में पंजाब विश्वविद्यालय (PU) के छात्र नेता गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो गोल्डी बराड़ का चचेरा भाई था। इसके बाद गोल्डी बराड़ ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। गुरलाल बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का सबसे करीबी माना जाता था। उसकी हत्या के बाद लॉरेंस गैंग ने जंग की शुरुआत कर दी और धमकी दी थी कि अब सड़कों पर खून बहेगा।
गोल्डी बराड़ का परिवार
गोल्डी बराड़ का पूरा नाम सतिंदरजीत सिंह है। उसका जन्म साल 1994 में पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले में हुआ था। उसका परिवार पढ़ा लिखा है। उसके पिता पंजाब पुलिस से रिटायर्ड उप निरीक्षक रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: चीन में बिल्ली बनी आफत, किया ऐसा काम की घर मालिक को हुआ 11 लाख का भारी नुकसान
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।