भारत ने फ्रांस के साथ मिलकर तैयार किया प्लान, भगोड़े विजय माल्या को इस तरह से लाया जाएगा इंडिया, जानें पूरी बात

Published : Apr 27, 2024, 09:48 AM IST
Vijay Mallya

सार

भारतीय अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में 15 अप्रैल को एक बैठक की थी, जहां काउंटर टेररिज्म पर आयोजित भारत-फ्रांस संयुक्त कार्य समूह के 16 वें सत्र में माल्या के प्रत्यर्पण का विषय उठाया गया था।

विजय माल्या। भारत के 17 बैंकों से करीब 9 हजार करोड़ लेकर रफुचक्कर होने वाले भगोड़े शराब व्यापारी विजय माल्या को पकड़ने के लिए जोरदार तैयारी चल रही है। एक रिपोर्ट से पता चला है कि भारतीय अधिकारियों ने औपचारिक रूप से फ्रांसीसी अधिकारियों से शराब कारोबारी विजय माल्या को बिना किसी शर्त के मंजूरी देने का अनुरोध किया है। हालांकि, विजय माल्या फिलहाल ब्रिटेन में है, लेकिन भारत उस हर देश से बात कर रहा है, जहां विजय माल्या की संपत्ति है। फ्रांस में भी विजय माल्या की 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

भारतीय अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में नई दिल्ली में 15 अप्रैल को एक बैठक की थी, जहां काउंटर टेररिज्म पर आयोजित भारत-फ्रांस संयुक्त कार्य समूह के 16 वें सत्र में माल्या के प्रत्यर्पण का विषय उठाया गया था।भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत गणराज्य के विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (CT) केडी देवल ने किया। चर्चा के दौरान फ्रांस में भारत के प्रत्यर्पण प्रस्ताव की स्थिति पर अपडेट मांगा था। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांसीसी अधिकारियों ने कुछ शर्तो के साथ विजय माल्या को लौटाने की बात कही थी, लेकिन भारत ने उनसे बिना किसी पूर्व शर्त के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए कहा।

भारत में माल्या की कई संपत्तियां नीलाम

भारत सक्रिय रूप से माल्या के प्रत्यर्पण का प्रयास कर रहा है, खासकर उन देशों के साथ जहां उसके पास संपत्ति है और जहां प्रत्यर्पण संधियां हैं। इस तरह से अगर माल्या कभी भी फ्रांस की यात्रा करता है तो उसे वहां से भारत पकड़ कर लाया जा सकता है। माल्या को किंग ऑफ गुड टाइम्स' कहा जाता है। वो 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक लोन डिफॉल्ट मामले में आरोपी हैं, जिसमें उनकी अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस भी शामिल है। वह मार्च 2016 से यूनाइटेड किंगडम में रह रहा है। भारत सरकार ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है, और भारत में उसकी कई संपत्तियां नीलाम कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें: US ने एक तरफ यूक्रेन को दी बैलिस्टिक मिसाइल तो दूसरी तरफ रूस पर लगाए गंभीर आरोप, जो बाइडेन ने कह दी इतनी बड़ी बात

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

हूतियों ने लोकल मिसाइल से मार गिराया सऊदी का F-15 लड़ाकू विमान! वीडियो हुआ वायरल
US Tariff on India: फरवरी 2025 से सितंबर 2026 तक कब-कब बदला टैरिफ? पूरी टाइमलाइन