
World Most Expensive Lipstick: ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बात करें तो दुनिया में एक से बढ़कर एक कंपनियां हैं, जिनके सामान खूब पसंद किए जाते हैं। इनमें भी सबसे ज्यादा बिकने वाली चीज लिपस्टिक है, जिसे यंग ऐज से लेकर हर उम्र की महिलाएं लगाना पसंद करती है। वैसे, क्या आप जानते हैं कि वर्ल्ड की सबसे महंगी लिपस्टिक कौन-सी है और इसकी कीमत कितनी होगी?
कीमत: 54.56 लाख रुपए
गुएरलेन की किसकिस गोल्ड एंड डायमंड्स लिपस्टिक ब्यूटी इंडस्ट्री में लग्जरी का प्रतीक मानी जाती है, जिसकी कीमत लगभग 62,000 डॉलर यानी 54.56 लाख रुपए है। इस शानदार लिपस्टिक का केस 110 ग्राम सोने से बना है, जिस पर 2.2 कैरेट के 199 हीरे जड़े हैं।
ये भी देखें : दुनिया की 10 सबसे महंगी बिल्लियां, कीमत सुन चकरा जाएगा दिमाग
कीमत: 1.05 लाख रुपए
अपने गहरे पिगमेंटेशन और लंबे समय तक टिकने वाले फ़ॉर्मूले के लिए जानी जाने वाली यह लिपस्टिक सौंदर्य प्रेमियों के बीच खासी पॉपुलर है। इसकी कीमत करीब 1200 डॉलर यानी 1 लाख रुपए से भी ज्यादा है।
कीमत: 44,000 रुपए
डायर की ये क्लासिक लिपस्टिक सीरिज अपने 12 रंगों और हाइड्रेटिंग फ़ॉर्मूला के लिए जानी जाती है। इसमें हिबिस्कस और 24 कैरेट सोने का अर्क है। इसके अलावा इसमें रूइबोस चाय और बरगामोट की खुशबू आती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे रीफिल किया जा सकता है। इसकी कीमत 500 डॉलर यानी 44000 रुपए है।
कीमत: 35,200 रुपए
इस लिपस्टिक में स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजा हुआ केस है, जो इसमें एक अलग ही चमक पैदा करता है। ये लिपस्टिक रेड कलर की दो रेंज नोलिटा और मैडिसन एवेन्यू के साथ आती है। इसे भी रीफिल किया जा सकता है। इसकी कीमत 400 डॉलर यानी 35200 रुपए है।
कीमत: 26,400 रुपए
अपनी शानदार पैकेजिंग डिफरेंट शेड्स के लिए मशहूर क्रिश्चियन लुबोटिन अपनी सबसे महंगी लिपस्टिक में से एक को किसी आभूषण की तरह बेचता है। इस लिपस्टिक में तीन रूज लुबोटिन शेड्स हैं, जिन्हें हर तरह की स्किन के लिए उपयुक्त बनाया गया है। ब्रांड ने लाल लिपस्टिक को एक बेहतरीन तोहफ बना दिया है, जिसमें रूज लुबोटिन 001M, रूज लुबोटिन 001 और रूज लुबोटिन 001G सबसे उपयुक्त विकल्प हैं। इसकी कीमत 300 डॉलर यानी 26,000 रुपए के आसपास है।
कीमत: 25,500 रुपए
गुएरलेन की रूज जी लकी बी लिपस्टिक अपनी उत्कृष्ट कारीगरी के लिए जानी जाती है। इस महंगी लिपस्टिक में हयालूरोनिक एसिड और गुग्गुल रेजिन जैसे कई एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो होंठों को सॉफ्ट बनाने के लिए जाने जाते हैं। साथ ही ये लिप्स को हाइड्रेटेड बनाए रखते हैं। जोजोबा और मैंगो बटर लंबे समय तक आराम देते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद सिल्वर माइक्रोक्रिस्टल्स में रिफ्लेक्टिव पावर होती है, जो एक गहरा और चमकदार रंग बनाती है। इसकी कीमत 290 डॉलर यानी 25000 रुपए के आसपास है।
कीमत: 17,500 रुपए
गहरे रंग, मक्खन जैसी मुलायम बनावट और एक खूबसूरत बॉक्स, ये वाल्डे ब्यूटी प्रोडक्ट उन सबसे महंगी लिपस्टिक में से एक है, जो आपके कलेक्शन में शामिल करने लायक है। ये लिपस्टिक किसी भी आउटफिट में चार चांद लगा सकती है। ये एक शानदार वाल्डे आर्मर केस में आती है, जो काले और सुनहरे, गनमेटल और गोल्ड ऑप्शन में मौजूद है। इसकी कीमत 199 डॉलर यानी 17500 रुपए है।
कीमत: 14,400 रुपए
ये गहरे लाल रंग की मैट लिपस्टिक है, जो हर स्किन टोन के लिए उपयुक्त है। इसे कंपनी के लग्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर बर्गडॉर्फ गुडमैन की डायरेक्टर ऑफ वुमंस फैशन लिंडा फार्गो ने बनाया है। इसे भी रीफिल किया जा सकता है। इसकी कीमत 164 डॉलर यानी 14400 रुपए के करीब है।
कीमत: 13,200 रुपए
लग्जरी फ़ैशन हाउस चैनल के ब्यूटी सेगमेंट ने इस लिपस्टिक को सितंबर 2023 में लॉन्च किया था। चिकनी फिनिश के साथ लंबे समय तक टिकने वलाी इस लिपस्टिक को रीफिल किया जा सकता है। इस कलेक्शन में 12 शेड्स हैं जो गैब्रिएल चैनल के सिल्हूट्स के साथ इस लग्जरी डिज़ाइनर के एटेलियर से इंस्पायर्ड हैं। इसकी कीमत 150 डॉलर यानी 13000 रुपए के करीब है।
कीमत: 8,800 रुपए
क्रिश्चियन लुबोटिन की एक और महंगी लिपस्टिक इस लिस्ट में शामिल है। 11 से ज़्यादा शेड्स के साथ रूज लुबोटिन वेलवेट मैट एक चमकदार कलेक्शन है, जो दोस्तों के साथ ब्रंच और किसी खास डेट नाइट के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लिपस्टिक केस में सोने की रिम और ऊपर की तरफ चांदी की सजावट है। हयालूरोनिक एसिड और विटामिन B5 से भरपूर ये लिपस्टिक लंबे समय तक टिकने के साथ ही होंठो की नमी बनाए रखती है। इसकी कीमत 100 डॉलर यानी 8800 रुपए है।
ये भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी बाइक का नाम?
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।