दुनिया में लोगों को एक से बढ़कर एक महंगे जानवर पालने का शौक है। लेकिन क्या आप जानते हैं वर्ल्ड की सबसे महंगी बिल्ली कौन-सी है? इस बिल्ली की कीमत इतनी है कि इसमें बड़े आराम से बंगला खरीदा जा सकता है। 

World Most Expensive Cats: दुनिया में भले ही बिल्लियों को पाला जाता है, लेकिन भारत में आज भी बिल्लियों को अशुभ माना जाता है। हालांकि, कुछ लोग यहां भी बिल्लियों को पालते हैं। वैसे, क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी बिल्ली की नस्ल कौन-सी है और इसकी कीमत कितनी है। आइए जानते हैं वर्ल्ड की 10 सबसे महंगी बिल्लियों के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- अशेरा बिल्ली (Ashera Cat)

कीमत - 1 से 1.25 लाख डॉलर

अशेरा दुनिया की सबसे महंगी बिल्ली की नस्ल मानी जाती है। ये घरेलू बिल्लियों, अफ्रीकी सर्वल्स (जंगली बिल्ली) और एशियाई तेंदुओं के प्रजनन से पैदा हुई एक हाइब्रिड नस्ल है। अशेरा बिल्ली अपने जंगली, अनोखे रूप और बड़े आकार के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत 88 लाख से लेकर 1.10 करोड़ रुपए तक है। बता दें कि इस कीमत में बड़े आराम से एक आलीशान बंगला खरीदा जा सकता है। 

ये भी देखें : घोड़ा, जिसकी कीमत में आ जाएंगे बच्चन के 'जलसा' जैसे 5 बंगले

2- सवाना कैट (Savannah Cat)

कीमत - 50,000 डॉलर

सवाना कैट दुनिया की दूसरी सबसे महंगी बिल्ली की नस्ल है, जिसकी कीमत 50,000 डॉलर यानी 44 लाख रुपए या उससे भी ज्यादा होती है। ऐसा इसकी दुर्लभता और हाइब्रिड नस्ल की वजह से है। ये कैट एक घरेलू बिल्ली और अफ़्रीकी सर्वल के प्रजनन से उत्पन्न हुई है। सवाना बिल्ली अपने अनोखे रूप और बड़े आकार के लिए जानी जाती है। इनका शरीर लंबा, पतला होता है। वहीं, आकर्षक धब्बे और बड़े-बड़े कानों की वजह से ये देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं।

3- खाओ मानेई कैट (Khao Manee Cat)

कीमत - 7000 से 11000 डॉलर

खाओ मानेई थाईलैंड की एक दुर्लभ प्राचीन बिल्ली की नस्ल है। ये अपने सफेद बालों और चमकदार नीली आंखों के लिए जानी जाती हैं। इनका शरीर बेहद मजबूत और पुष्ट होता है। वहीं, रूप-रंग सुंदर और आकर्षक होता है। इन बिल्लियों को बेहद बुद्धिमान और ट्रेनिंग देने में आसान माना जाता है। इनकी कीमत 6 से 10 लाख के बीच होती है।

4- अफ्रीकन सर्वल कैट (African Serval Cats)

कीमत - 3000 से 10000 डॉलर

अफ्रीकी सर्वल कैट्स के बालों पर धब्बे या कई रंगों के पैटर्न होते हैं। इस नस्ल के महंगे होने की एक वजह प्रजनन की लागत है, क्योंकि अफ्रीकी सर्वल के प्रजनन के लिए खासतौर पर जेनेटिक कॉम्बिनेशंस की जरूरत होती है और ये काफी जटिल प्रॉसेस है। इसकी कीमत 2.64 लाख से 8.80 लाख रुपए तक है।

5- रैगडॉल कैट्स (Ragdoll Cats)

कीमत - 7500 डॉलर

रैगडॉल एक विशिष्ट रंग-बिरंगी और नीली आंखों वाली बिल्ली की नस्ल है। इसका आकार बड़ा और वज़नदार होता है। अमेरिकी ब्रीडर एन बेकर ने 1960 के दशक में रैगडॉल विकसित की थीं। ये अपने विनम्र, शांत स्वभाव और स्नेही स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। इस नस्ल की बिल्लियां खासतौर पर यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में पॉपुलर हैं। इस बिल्ली की कीमत 6.60 लाख रुपए करीब है।

6- स्फिंक्स कैट (Sphynx Cats)

कीमत - 6000 डॉलर

स्फिंक्स बिल्ली अपनी बिना बालों वाली शक्ल और मखमली त्वचा के लिए जानी जाती है। ये बिल्ली देखने में कुछ कुछ कुत्ते जैसी लगती है। इनके शरीर में बाल बेहद कम होते हैं। इनकी त्वचा का रंग उनके बालों जैसा ही होता है। चूंकि स्फिंक्स बिल्लियों के पास कोई रोएं नहीं होते, इसलिए वे रोएंदार बिल्लियों की तुलना में शरीर की गर्मी अधिक आसानी से खो देती हैं। ये बिल्लियां ज्यादातर गर्म स्थानों की तलाश में रहती हैं। इसकी कीमत 5.28 लाख रुपए के करीब है।

7- बंगाल कैट (Bengal Cat)

कीमत - 5000 डॉलर

बंगाल कैट एक हाइब्रिड बिल्ली की नस्ल है, जो एशियाई तेंदुआ बिल्ली (प्रियोनैलुरस बंगालेंसिस) और घरेलू बिल्लियों, विशेष रूप से चित्तीदार इजिप्शियन मऊ के प्रजनन से विकसित हुई है। बंगाल बिल्लियों की शक्ल-सूरत अलग-अलग होती है। उनके बालों में धब्बे, तीर के निशान से लेकर संगमरमर तक कई तरह के निशान होते हैं। इस नस्ल का क्रेडिट कैलिफोर्निया के जीन मिल को दिया जाता है। इसकी कीमत करीब 4.50 लाख रुपए के आसपास है।

8- पर्शियन कैट (Persian Cats)

कीमत - 4500 डॉलर

पर्शियन कैट लंबे बालों वाली बिल्लियों की नस्ल है, जिसकी विशेषता गोल चेहरा और छोटा थूथन है। 2021 में अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय बिल्ली रजिस्ट्री, कैट फैन्सियर्स एसोसिएशन, के अनुसार, फ़ारसी बिल्लियों को दुनिया की चौथी सबसे लोकप्रिय बिल्ली नस्ल का दर्जा दिया गया था। इस बिल्ली की कीमत करीब 4 लाख रुपए है।

9- स्कॉटिश फोल्ड (Scottish Fold)

कीमत - 3000 डॉलर

स्कॉटिश फोल्ड कैट की खासियत इसके अनोखे मुड़े हुए कान और मधुर स्वभाव है। देखने में ये बिल्ली काफी कुछ उल्लू के जैसे लगती है। इस नस्ल का नाम, जो मूल रूप से लोप-ईयर (Lop-ears) या लोप्स था, लोप-ईयर खरगोश के नाम पर रखा गया था। 1966 में इसे स्कॉटिश फोल्ड हो गया। इस बिल्ली की कीमत करीब 2.64 लाख रुपए के करीब है।

10- मेन कून कैट्स (Maine Coon Cats)

कीमत - 1500 से 2000 डॉलर

मेन कून एक बड़ी पालतू बिल्ली की नस्ल है। नॉर्थ अमेरिका की सबसे पुरानी नस्लों में से एक है। मेन कून एक बड़ी और मिलनसार बिल्ली है, जो अपने आकार और घने बालों के लिए जानी जाती है। मेन कून को अक्सर कुत्ते जैसी विशेषताओं वाला बताया जाता है। इस बिल्ली की कीमत 1.32 लाख से 1.76 लाख रुपए के बीच है।

ये भी देखें : Top 10: क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी बाइक का नाम?