गुयाना, बारबाडोस देंगे PM को सर्वोच्च पुरस्कार, जानें अब तक मिले कौन से सम्मान

Published : Nov 20, 2024, 11:10 AM ISTUpdated : Nov 20, 2024, 11:19 AM IST
PM Narendra Modi

सार

प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना, बारबाडोस और डोमिनिका अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित करेंगे। यह सम्मान उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाते हैं।

वर्ल्ड डेस्क। गुयाना और बारबाडोस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शीर्ष पुरस्कार देंगे। डोमिनिका ने भी कुछ दिन पहले पीएम मोदी को अपना शीर्ष पुरस्कार देने की घोषणा की थी।  गुयाना नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार, “द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस” देगा। बारबाडोस मोदी को बारबाडोस के प्रतिष्ठित मानद स्वतंत्रता सम्मान से सम्मानित करेगा। डोमिनिका मोदी को अपना सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार "डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर" देगा।

नरेंद्र मोदी को मिले बड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

  • ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल- रूस ने 9 जुलाई 2024 को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया था।
  • ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो- भूटान ने मार्च 2024 में अपना सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया था।
  • ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर- फ्रांस ने 13 जुलाई 2023 को सैन्य/नागरिक पुरस्कार दिया था।
  • ऑर्डर ऑफ नाइल- मिस्र ने जून 2023 में अपना सर्वोच्च राजकीय सम्मान दिया था।
  • ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू- पापुआ न्यू गिनी ने मई 2023 में सर्वोच्च सम्मान दिया था।
  • कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी- मई 2023 में फिजी ने अपना सर्वोच्च सम्मान दिया था।
  • एबकल पुरस्कार- पलाऊ के राष्ट्रपति सुरंगेल एस. व्हिप्स जूनियर ने 2023 में यह सम्मान दिया था।
  • ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो- भूटान ने दिसंबर 2021 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया था।
  • लीजन ऑफ मेरिट- अमेरिका ने 2020 में यह पुरस्कार दिया था।
  • किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां- बहरीन ने 2019 में यह सम्मान दिया था।
  • ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन- मालदीव ने 2019 में अपना सर्वोच्च सम्मान दिया था।
  • ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड- रूस ने 2019 में अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया था।
  • ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड- 2019 में संयुक्त अरब अमीरात ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया था।
  • ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड- 2018 में फिलिस्तीन ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया था।
  • स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान- 2016 में अफगानिस्तान ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया था।
  • किंग अब्दुलअजीज सैश- 2016 में सऊदी अरब ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया था।

यह भी पढ़ें- पहली बार गुयाना पहुंचे भारत के PM, एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति ने किया स्वागत

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Trump Xi Meeting Eplainer: 479 जवान, B-2-F22 और रेयर-अर्थ, शी जिनपिंग के स्वागत में इतना बड़ा आयोजन क्यों?
US China Trade Deal: ट्रंप ने बिछाया शी जिनपिंग के लिए रेड कार्पेट, ट्रेड वॉर से ईरान तक होगी बात