पाकिस्तान में भारी बारिश से तबाही, 87 लोगों की जान गई, गांव से शहर तक पानी ही पानी

Published : Apr 20, 2024, 06:41 AM ISTUpdated : Apr 20, 2024, 07:04 AM IST
pakistan rain.jpg

सार

दुबई के बाद अब पाकिस्तान में भी भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। तूफान और बारिश से कई गृहस्थियां तबाह होने के साथ 87 लोगों की जान चली गई है। कई गांवों के साथ शहर के कई इलाकों में पानी भर जाने से लोग परेशान हैं।

इस्लामाबाद। मौसम का कहर दुबई के बाद अब पाकिस्तान पर टूटा है। पाकिस्तान में भारी बारिश से कई गृहस्थियां तबाह हो गई हैं। गांव से लेकर शहर तक के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। तूफान और बारिश में 87 लोगों की जान चली गई है जबकि 80 से अधिक घायल हो गए हैं। गांव से शहर तक इलाकों में पानी भर जाने से लोग परेशान हैं। सरकार की ओर से लोगों को बाढ़ क्षेत्र से निकालने के लिए सरकार की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। अभी देश के कुछ इलाकों में लगातार बारिश से लोगों के घर डूब गए हैं।

बारिश से ढाई हजार से अधिक घर ढहे
बारिश के कारण पाकिस्तान में हालात बदतर हो गए हैं। तेज बरसात और तूफान ने गृहस्थियां तबाह कर दी है। एनडीएमए के मुताबिक देश भर में करीब 2700 से अधिक घरों के गिरने की सूचना आई है। इनमें कई घरों का कुछ हिस्सा बारिश में ध्वस्त हुआ है तो कुछ घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए हैं। सरकार की ओर से फिलहाल उन लोगों को शेल्टर होम में रखा गया है। 

पढ़ें दुबई में बाढ़ बनी मुसीबत, इंडियन एंबेसी ने भारतीयों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर, मदद के लिए यहां करें कॉल

87 लोगों की मौत और 80 से अधिक घायल
प्रशासन की मानें तो बारिश ने पाकिस्तान में सप्ताह भर में भारी तबाही मचाई है। बारिश के कहर में 87 लोगों की जान चली गई है जबकि 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है ज्यादातर मौतें बिजली गिरने, घर ढहने और बाढ़ में डूबने से हुई है। पाकिस्तान सरकार मदद भेजवा रहा है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Top 10 Morning News: ट्रंप-शी समिट से लेकर भारत में 45°C हीटवेव अलर्ट तक, सुबह ताजा अपडेट
ट्रंप के बीजिंग पहुंचने से पहले चीन ने खींचीं ‘RED LINES’, अमेरिका को साफ संदेश