India vs Pakistan: समंदर में पाकिस्तान से कितनी ताकतवर है भारतीय नौसेना

Published : Apr 29, 2025, 07:40 PM IST

India vs Pakistan Navy: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। भारत दुश्मन को तगड़ा सबक सिखाने के लिए हवा, जमीन और पानी तीनों में तैयारी कर रहा है। जानते हैं समंदर में पाकिस्तान से कितनी ताकतवर है भारतीय सेना।

PREV
18
1- टोटल नेवी फ्लीट स्ट्रेंथ

ग्लोबल फायरपावर के मुताबिक, भारतीय नौसेना के पास कुल 293 संपत्तियां हैं। भारत की टोटल नेवी फ्लीट स्ट्रेंथ 5,93,603 टन है। वहीं, पाकिस्तान के पास कुल 121 एसेट्स हैं। पड़ोसी की कुल नेवी फ्लीट स्ट्रेंथ 1,11,715 टन है।

28
2- एयरक्रॉफ्ट कैरियर्स

भारत की नौसेना के पास 2 एयरक्रॉफ्ट कैरियर्स हैं। वहीं पाकिस्तान के पास एक भी नहीं है। यानी इस मामले में भारत दुश्मन पर भारी है।

38
3- डेस्ट्रॉयर

भारतीय नौसेना के पास कुल 13 डेस्ट्रॉयर हैं। वहीं पाकिस्तान के पास एक भी नहीं है। यानी इस मामले में भी भारत पड़ोसी पर भारी पड़ रहा है।

48
4- फ्रिगेट्स

भारत की नेवी के पास कुल 14 फ्रिगेट्स हैं। वहीं, पड़ोसी पाकिस्तान के पास महज 9 ही हैं। यहां पर भी हम दुश्मन पर भारी पड़ रहे हैं।

58
5- कॉर्वेट्स

भारत की नौसेना के पास कुल 18 कार्वेट्स हैं। वहीं, पाकिस्तान के पास इनकी संख्या महज 9 है। यानी इस मामले में भी भारत दुश्मन पर भारी पड़ रहा है।

68
6- सबमरीन्स (पनडुब्बी)

भारत के पास कुल 18 सबमरीन्स हैं, जबकि पाकिस्तान के पास इनकी संख्या सिर्फ 8 है। यहां भी भारत पड़ोसी मुल्क पर भारी है।

78
7- पेट्रोल वेसल्स

भारतीय नौसेना के पास कुल 135 पेट्रोल वेसल्स हैं, जबकि पाकिस्तान के पास सिर्फ 69 हैं। इसमें भी भारत दुश्मन देश पर भारी पड़ रहा है।

88
8- ओवरऑल रैंकिंग

ग्लोबल फायरपावर के मुताबिक, भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना है। वहीं, पाकिस्तान टॉप-10 से भी बाहर है। वो इस क्रम में ब्राजील के बाद यानी 12वें नंबर पर पहुंच चुका है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories