PM Modi in Australia: ऑस्ट्रेलिया के 2.5 करोड़ लोगों से जगा है भरोसा और सम्मान, दिवाली की रौनक करती है जोड़ने का काम

Published : May 23, 2023, 05:11 PM IST
pm modi in austrailia

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को  दिवाली की रौनक और वैशाखी आपस में जोड़ती है।

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे है। पीएम मोदी को सुनने के लिए सिडनी के ओलंपिक पार्क में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे 20 हजार के करीब भारतीय समुदाय के लोग इकठ्ठा हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को दिवाली की रौनक और वैशाखी आपस में जोड़ती है।

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि क्या आप जानते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों का सबसे बड़ा आधार क्या है? इस पर स्टेडियम में बैठे लोग मोदी-मोदी का नारा लगाने लगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, "जी नहीं! सबसे बड़ा आधार आपसी भरोसा और सम्मान है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये भरोसा और सम्मान सिर्फ डिप्लोमेटिक रिश्तों से विकसित नहीं हुआ है। इसकी वजह और असली ताकत ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले हर एक भारतीय है। इसकी असली वजह ऑस्ट्रेलिया के 2.5 करोड़ से ज्यादा लोग हैं।"

दिवाली की रौनक और वैशाखी हमें जोड़ती है'

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में बोले कि हमारे बीच भौगोलिक दूरी जरूर है, लेकिन हिंद महासागर हमें आपस में जोड़ता है। हमारे लाइफ स्टाइल भले ही अलग हों, लेकिन योगा भी हमें जोड़ता है। हमारे यहां पर्व-त्योहार भले अलग-अलग मनाए जाते हैं लेकिन हम दिवाली की रौनक और वैशाखी के जश्न से जुड़े हुए हैं।

क्रिकेट और टैनिस का भी किया जिक्र

क्रिकेट से तो हम ना जाने कब से जुड़े हुए हैं, लेकिन अब टेनिस और फिल्में भी हमें जोड़ रही है। हमारे यहां खाना बनाने का तरीका भले अलग है लेकिन मास्टर सेफ हमें जोड़ता है।

शेन वॉर्न की मौत का भारतीयों ने मनाया शोक

उन्होंने कहा, "पिछले साल जब महान क्रिकेटर शेन वार्न का निधन हुआ तो ऑस्ट्रेलिया के साथ भारतीयों ने भी शोक मनाया। ऐसा लग रहा था जैसे हमने अपना खिलाड़ी कोई खो दिया हो।

यह भी पढ़ें- पैरामाटा स्क्वायर कैसे बन जाता है परमात्मा चौक, हैरिस पार्क हो जाता है हरीश पार्क...PM Modi ने सिडनी में किया चाट का भी जिक्र

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Tourist Visa Warning: भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा झटका, बर्थ-टूरिज्म पर सख्ती क्यों बढ़ी?
"अब और बात नहीं चाहते": रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की नाराज़गी क्यों और किससे बढ़ी?