यूएन में भारत ने लगाई पाकिस्तान को लताड़, कहा- हम पर उंगली न उठाएं, अपना रिकॉर्ड देखें...पूरी दुनिया में हैं बदनाम

Published : May 03, 2024, 11:30 AM ISTUpdated : May 03, 2024, 12:57 PM IST
ruchira comboz.jp

सार

यूनाइटेड नेशंस की बैठक में पाकिस्तान को भारत ने एक बार फिर लताड़ लगाई है। यूएन में भारत की प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि पाकिस्तान शिष्टाचार भूल चुका है। इनका ट्रैक रिकॉर्ड हर मामले में खराब है। हम पर उंगली उठाने से पहले अपना रिकॉर्ड देखे।  

वर्ल्ड डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच तीखी नोकझोंक फिर सामने आई है। यूनाइटेड नेशंस की बैठक में पाकिस्तान की ओर से टिप्पणी किए जाने पर भारत की स्थायी प्रतिनिधि ने करारा जवाब दिया है। भारतीय प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा है कि पाकिस्तान में शिष्टाचार की काफी कमी है। ये भी कहा कि हम पर उंगली उठाने से पहले खुद को देखें। हर मामले में इनका ट्रैक रिकॉर्ड खराब है। पूरी दुनिया में ये बदनाम हैं।

भारत ने पाक को सिखाया शिष्टाचार 
भारत यूएन में पाकिस्तान को कई बार उनकी टिप्पणियों पर करारा जवाब दिया है। इस बार भी भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने पाक को शिष्टाचार का पाठ पढ़ाया है। पाक की टिप्पणी पर रुचिरा ने कहा कि यूएन की ये मीटिंग शांति की संस्कृति पर बात करने के लिए कई गई है। इस चुनौतीपूर्ण समय में हमें रचनात्मक विषयों पर बात करनी चाहिए। पाक का नाम न लेते हुए कहा कि किसी प्रतिनिधिमंडल की बेतुकी बातों को नजरअंदाज करना चाहिए क्योंकि उनमें शिष्टाचार की कमी है।

पढ़ें Watch Video: पाकिस्तान के राजदूत ने भारत के खिलाफ उगला जहर, UN में PM मोदी के खिलाफ कह दी इतनी बड़ी बात

कभी खुद का ट्रैक रिकॉर्ड भी देख लें
रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत को लेकर बातें करने वाले पहले खुद का ट्रैक रिकॉर्ड भी देख लें। इनकी विनाशकारी नीति ही इन्हें लोगों के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में डाल देती है। ये हमारे सामूहिक प्रयासों को भी गलत दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि प्रतिनिधिमंडल अनावश्यक टिप्पणी करने से बाज आए और सम्मान और कूटनीति के सिद्धांतों का पालन करे। 

संयुक्त राष्ट्र में 'शांति की संस्कृति' विषय पर मीटिंग आयोजित की गई थी। मीटिंग में पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम ने भारत के खिलाफ जहर उगला था। उन्होंने कश्मीर, सीएए और अयोध्या के राम मंदिर जैसे मुद्दे पर भी भारत के खिलाफ टिप्पणियां की थीं। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US में 80000 वीजा कैंसल होने के बीच जानें दुनिया में कितने तरह के VISAS होते हैं?
ईगोबाज ट्रंप के सामने नहीं झुक रहा भारत, US राष्ट्रपति ने दी और टैरिफ लगाने की धमकी-क्या नुकसान होगा?