रूस में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, पूर्वी विकास के लिए इंडिया देगा 1 बिलियन डॉलर का लोन

Published : Sep 05, 2019, 03:41 PM ISTUpdated : Sep 06, 2019, 06:08 PM IST
रूस में प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, पूर्वी विकास के लिए इंडिया देगा 1 बिलियन डॉलर का लोन

सार

रूस में ईस्ट फार के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया बड़ा ऐलान, कहा-रूस को 1 बिलियन डॉलर ऋण प्रदान करेगा भारत

रूस. व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमी फोरम के 5वें सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। गुरुवार को आयोजित हुए इस सत्र में मोदी मुख्य अतिथि रहे। बुधवार को, उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारत के समर्थन के लिए मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया। साथ ही जम्मू-कश्मीर के लिए भारत द्वारा तैयार की गई विकास की रणनीति को विस्तार से बताया।

2024 तक भारत को $ 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य


- मोदी ने कहा, ''आज इस मंच पर हमारे विचार मंथन से न केवल मानव कल्याण के प्रयासों को बल मिलेगा, बल्कि पूरी मानव जाति को भी बल मिलेगा।''
- ''भारत और फार ईस्ट का संबंध नया नहीं, बल्कि बहुत पुराना है। भारत एक ऐसा देश है जिसने व्लादिवोस्तोक में अपना वाणिज्य दूतावास खोला। सोवियत रूस के दौरान भी जब अन्य विदेशियों पर प्रतिबंध था, व्लादिवोस्तोक भारतीयों के लिए खुला था।''
- ''भारत में भी हम 'सबका साथ सबका विकास' के 'मंत्र' पर एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। हमने 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन यूएस डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है।''
- ''भारत फार ईस्ट के विकास के लिए रूस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।''
- पीएम मोदी ने रूस के साथ संबंध बढ़ाने के लिए 'एक्ट फार ईस्ट' पॉलिसी को लॉन्च किया। साथ ही कहा- भारत पूर्वी विकास के लिए रूस को 1 बिलियन डॉलर का लोन देगा।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

India-US Trade Agreement: किसने क्या खोया, क्या पाया?
US-India Trade Deal Impact: ट्रंप ने साइन किया आदेश, भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ खत्म