चीन के सैन्य विस्तार पर पीएम मोदी: 'भारत संप्रभुता के साथ खड़ा है, विवादों का हो शांतिपूर्ण समाधान'

Published : May 20, 2023, 02:07 PM IST
pm modi japan

सार

जापान के हिरोशिमा में जी-7 समिट के लिए पहुंचे पीएम मोदी ने चीन के सैन्य विस्तार पर बयान दिया है। पीएम ने कहा कि भारत संप्रभुता के साथ खड़ा है और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान होना चाहिए।

PM Modi on China's military expansion. साउथ चाइना सी और ईस्ट चाइना सी में चीने के सैन्य विस्तार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि भारत हर हाल में संप्रुभता के साथ खड़ा है। सभी विवादों का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन किया जाना चाहिए।

पीएम मोदी ने चीन को दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापानी न्यूजपेपर को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत संप्रभुता के साथ है और हम सभी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं। भारत इंटरनेशनल लॉ का पालन करने के पक्ष में है। पीएम मोदी ने दक्षिण चीन सागर, पूर्वी चीन सागर में चीन के सैन्य विस्तार पर कहा कि भारत ने बांग्लादेश के साथ बॉर्डर समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान किया है।

रूस-यूक्रेन विवाद पर पीएम मोदी का बयान

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हमेशा बातचीत और कूटनीति से विवादों का हल किए जाने की वकालत की है। आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से प्रभावित लोगों की भलाई इसी में है। भारत आक्रमण की निंदा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में लाए गए प्रस्तावों से दूर रहा। भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत यूक्रेन संकट के शांतिपूर्ण हल का समर्थन करता है। इसके लिए भारत UN के अंदर और बाहर रचनात्मक योगदान देने के लिए तैयार है।

दुनिया की चुनौतियों पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया कोरोना महामारी, सप्लाई चेन में बाधा, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं का सामना कर रही है। इन समस्याओं से विकासशील दुनिया अधिक प्रभावित हो रही है। भारत इन चिंताओं को दूर करने को प्राथमिकता देता है। भारत जापान और अन्य भागीदारों के सहयोग से ह्यूमन सेंट्रिक डेवलपमेंट पर जोर देता है। भारत का उद्देश्य मानवता की भलाई के साझा उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए केंद्रित रचनात्मक एजेंडे को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें

G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, खुद गए उनकी कुर्सी के पास, देखें वीडियो

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bangladesh: सेवन सिस्टर्स को भारत से काट देंगे, बांग्लादेश ने फिर दी गीदड़भभकी
इमरान खान को होगी फांसी? पाकिस्तानी सरकार क्यों करने जा रही आर्टिकल 6 का यूज ?