वैश्विक गेमिंग क्षेत्र में भारत चैंपियन के रूप में उभरा, दुनिया के अकेले 568 मिलियन गेमर्स भारतीय

Published : Mar 24, 2024, 07:58 PM ISTUpdated : Mar 25, 2024, 06:26 AM IST
Online Gaming tips

सार

भारत गेमिंग का सबसे बड़ा बाजार है। यहां 9.5 बिलियन से अधिक गेमिंग ऐप डाउनलोड किए जा चुके हैं। 

नई दिल्ली। ग्लोबल गेमिंग क्षेत्र में भारत एक चैंपियन के रूप में उभर रहा है। हालिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2023 में 568 मिलियन गेमर्स यूजर्स हैं। भारत गेमिंग का सबसे बड़ा बाजार है। यहां 9.5 बिलियन से अधिक गेमिंग ऐप डाउनलोड किए जा चुके हैं। भारत के ग्लोबल गेमिंग मार्केट में सबसे बड़ा मार्केट बनने संबंधी रिपोर्ट एक स्टडी में सामने आई है। रोबस्ट फंडामेंटल्स टू पावर कंटीन्यूड ग्रोथ शीर्ष से हालिया रिपोर्ट में भारत को ग्लोबल गेमिंग मार्केट का सबसे बड़ा केंद्र बताया गया है। यह रिपोर्ट भारत में मोबाइल-फर्स्ट से इंस्पायर्ड गेमिंग इंडस्ट्री के उल्लेखनीय डेवलपमेंट रूट को दर्शाती है।

मोबाइल गेमिंग बाजार में 90 प्रतिशत भारत का योगदान

मोबाइल गेमिंग के बाजार में ग्लोबल लेवल पर भारत का 90 प्रतिशत योगदान है। यह अमेरिका और चीन से कहीं अधिक है। भारत ने गेमिंग वर्ल्ड के जायन्ट्स अमेरिका और चीन को काफी पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, गेमिंग मार्केट में भारत के आगे निकलने की वजह गेमिंग कंटेंट्स में लोकलाइजेशन है। लोकल लैंग्वेज और इंडियन सब्जेक्ट्स को गेमिंग प्लेटफार्मों पर काफी विस्तार किया गया है। इससे गैर अंग्रेजी भाषी ग्रुप्स के बीच गेमिंग का विस्तार हुआ है जिसका नतीजा यह है कि भारत वैश्विक लेवल पर सबसे बड़ा मार्केट बनकर उभरा है।

 

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

H-1B वीज़ा पर अपने ही घर में घिरे ट्रंप-20 राज्यों ने बताया खतरनाक-खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
पुतिन की मीटिंग में जबरन घुसे पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, VIDEO वायरल, जानिए क्यों?